इंदौर न्यूज़ (Indore News)

8 साल से शहर में आटो रिक्शा चला रहा था इनामी आरोपी

लाखों के मोबाइल की अफरा-तफरी में था फरार

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह शहर में आठ साल से रिक्शा चला रहा था, मगर पुलिस उसको ढूंढ नहीं पा रही थी। कल पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह मकान बदल-बदलकर रहता था, जिसके चलते पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।


तुकोगंज टीआई जितेंद्रसिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुकोगंज थाने में 2016 में दर्ज लाखों के मोबाइल की अफरा-तफरी के केस का आरोपी आठ साल से शहर में ही घूम रहा है। इस पर उन्होंने थाने के देवेंद्रसिंह, राहुल और राजीव को उसकी जानकारी जुटाने में लगाया था। कल उनको पता चला कि वह माणिकबाग में रह रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसका नाम माजिद कुरैशी है और वह पहले खजराना क्षेत्र में रहता था। पुलिस ने उसके यहां कई बार छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसके ऊपर एक हजार का इनाम रखा गया था। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह काम क्या करता था तो बोला कि शहर में ही रिक्शा चलाता है। एक इनामी आठ साल से शहर में ही रिक्शा चला रहा था, मगर पुलिस उसको ढूंढ नहीं पा रही थी। पुलिस का कहना है कि माजिद के रिकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। उससे कुछ और मामलों का भी पता चल सकता है।

Share:

Next Post

चुनाव होते ही मेट्रो ठप, अब मार्च तक का दावा

Tue Feb 13 , 2024
मेट्रो कंपनी पर बढ़ा मार्च तक 5.50 किमी लंबा हिस्सा खोलने का दबाव इंदौर। शहर में निर्माणाधीन मेट्रो कॉरिडोर के उस हिस्से में मेट्रो ट्रेन आम जनता के लिए शुरू करने का मामला फिलहाल ठप पड़ा है, जिस पर सितंबर में ट्रायल रन लिया गया था। हालांकि मेट्रो कंपनी और कांट्रेक्टर कंपनी का दावा है […]