मनोरंजन

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर ने किए ऐसे वो पांच रोल जो आज भी बने चर्चा का विषय

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज 71वां जन्मदिन हैं! एक्टर ने मेरा नाम जोकर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म बॉबी से मिली। यही कारण है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को उनकी दमदार अदाकारी के लिए आज भी याद किया जाता है। वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। 5 दशक के करियर में ऋषि कपूर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे जो आज भी लोगों के याद आ जाते हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर 4 सितंबर, 1952 को जन्मे थे और उनका निधन 30 अप्रैल, 2020 को हो गया था। उन्होंने साल 1973 में बतौर हीरो फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इस मूवी को ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने बनााई थी. इसके बाद ऋषि कपूर के करियर को पंख लग गए थे. उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे डाली थीं। आज हम आपको उनकी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर ने अपने किरदार से फैंस के होश उड़ा दिए थे।



डी डे: साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर ने गैंगस्टर का रोल निभाया था। इसमें इरफान खान, अर्जुन रामपाल, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी जैसे सितारों अहम किरदारों में नजर आए थे. ‘डी डे’ मूवी में ऋषि कपूर का निगेटिव रोल में एक्टिंग देखकर ऑडियंस चौंक गई थी. ऋषि कपूर की इस फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी थे।

अग्निपथ: ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त स्टारर फिल्म अग्निपथ साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें ऋषि कपूर ने रऊफ लाला का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

102 नॉट आउट: साल 2018 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की ‘102 नॉट आउट’ एक बेहतरीन मूवी साबित हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी नजर आई थी। पिता और पुत्र के रिश्ते पर बनी इस खूबसूरत फिल्म की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। ऋषि कपूर के काम को लोगों ने खूब सराहा था।

कपूर एंड संस: शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी ‘कपूर एंड संस’ में ऋषि कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान के दादा का रोल किया था. इसमें अपने लुक और मजेदार एक्टिंग के साथ ऋषि कपूर छा गए थे। आलिया भट्ट और रत्ना पाठक शाह भी इस मूवी का हिस्सा थीं. साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

मुल्क: ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋषि कपूर ने मुराद अली मोहम्मद का रोल प्ले किया था। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। मुस्लिम पिता के किरदार में ऋषि कपूर ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था।

Share:

Next Post

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर पहली ही फिल्‍म से बन गए थे सुपरस्टार

Mon Sep 4 , 2023
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor ) का आज 71वां जन्मदिन (Birth Anniversary) हैं! एक्टर ने मेरा नाम जोकर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म बॉबी (movie bobby) से मिली। यही कारण है कि ऋषि कपूर को उनकी दमदार अदाकारी के लिए आज भी याद […]