img-fluid

बढ़ती महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी – मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

September 15, 2026


भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (MP Congress President Jitu Patwari) ने कहा कि बढ़ती महंगाई (Rising Inflation) ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी (Has Broken the back of every Section of Society) ।


  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि देश और मध्य प्रदेश के गरीब-मध्यम वर्ग और किसानों की कमर तोड़ देने वाली महंगाई ने भाजपा सत्ता के झूठे विकास के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि आम परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह से चरमरा गया है और गांव से लेकर शहर तक हर नागरिक इस कुप्रशासन का शिकार हो रहा है!

    बढ़ती महंगाई को लेकर पटवारी का कहना है कि देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो बीते नवंबर के मुकाबले सात गुना बढ़ चुकी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों की महंगाई की तुलना करते हुए पटवारी ने कहा है कि शहरों की तुलना में गांवों में महंगाई अधिक है । ग्रामीण इलाकों में रिटेल महंगाई 5.23 प्रतिशत दर्ज की गई है । रसोई के उपयोग में आने वाली सामग्री की कीमतों का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि एक साल में प्याज 48.27 प्रतिशत , लहसुन 43.60 प्रतिशत , अदरक 73.82 प्रतिशत , चीनी 29.05 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं। इसी तरह थोक महंगाई में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की महंगाई 47 महीने के सर्वोच्च स्तर पर है, जबकि थोक महंगाई दर भी बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि निर्दोष नागरिक भारतीय जनता पार्टी के राज में पिस रहे हैं । किंतु, भाजपाई कुशासन का डबल-इंजन खुद के दफ्तर बनाने, वसूली करने में लगा है।

    Share:

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया उद्घाटन

    Tue Sep 15 , 2026
    शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma) ने तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट (Three mobile Medical Units) का उद्घाटन किया (Inaugurated) । इनका उद्देश्य राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों तक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और निवारक सेवाएं पहुंचाना है। ये तीनों एमएमयू मावपात, पिनुरसला और बाघमारा के समुदायों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved