खेल

शादी के बंधन में बंधने जा रहे ऋतुराज गायकवाड़, जानिए कौन है बल्लेबाज की होने वाली वाइफ?

नई दिल्ली (New Delhi) । चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad ) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह तीन जून को उत्कर्षा गायकवाड़ से शादी करेंगे। उत्कर्षा (Utkarsha) महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी (Women’s ODI Trophy) में पंजाब के खिलाफ खेला था।


24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।

आईपीएल फाइनल के बाद ऋतुराज ने शेयर की थी फोटो
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी (Dhoni) के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक लड़की नजर आ रही थी, यही उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) हैं। ऋतुराज ने को अपने जीवन का सबसे खास इंसान बताया था और अब वह उनके जीवनसाथी बनने वाले हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

आईपीएल 2023 में खूब चला ऋतुराज का बल्ला
आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी। वह आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द ही टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

Share:

Next Post

इंदौर की कंपनी करेगी नेपाल के प्रधानमंत्री के दौरे पर भाषांतरण

Fri Jun 2 , 2023
इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ (Prime Minister of Nepal Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’) आज से इंदौर – उज्जैन के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं|  इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) उनकी अगवानी करेंगे| आज पूर्वान्ह पहुंचने के बाद वे उज्जैन जाकर महाकाल मंदिर में दर्शन […]