शिवपुरी। मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण जबलपुर, शिवपुरी, रीवा, छतरपुर, सागर और नरसिंहपुर समेत 26 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी में कई गावों में बाढ़ के कारण उनका मुख्य सडक़ से संपर्क टूट गया है। सडक़ों पर कार के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं श्योपुर में भारी बारिश के चलते सैकड़ों गांव बाढ़ में घिर आए हैं। नदियों के उफान के कारण सागर से बेगमगंज और ग्यारसपुर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है। वहीं उमरिया डेम के गेट खोल दिए गए हैं। यहां बिजली गिरने से 3 लोगों मौत हो गई, जबकि शहडोल में मकान गिरने से 2 लोगों की मौत का समाचार है। शहडोल, मंडला, शिवपुरी और श्योपुर में बाढ़ से घिरे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
सवाई माधौपुर जलमग्न, नर्मदा उफनी
देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार औसत से 10 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेशमें भारी बारिश के चलते हजारों गांव जलमग्न हो गए हैं। राजस्थान के सवाई माधौपुर में 12 घंटे में हुई 8 इंच बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। वहीं उत्तरप्रदेश और बिहार में भी गंगा नदी उफान पर है। वाराणसी के घाट जलमग्न हो गए हैं। शवों का घाटों की छत पर करना पड़ रहा है। उधर बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लोगों को गंगा घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। जबकि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
चुराह में बादल फटा, श्रीनगर में तापमान बढ़ा
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह में आज सुबह बादल फटने से भारी तबाही मची। यहां बादल फटने के बाद आए सैलाब में एक पुल बह गया। जहां कई राज्यों मं बाढ़ से हाहाकार मचा है। वहीं श्रीनगर में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है।
पाकिस्तान में बाढ़ से 100 से ज्यादा मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। यहां खैबर पख्तूनख्वा और पाक कब्जे वाले कश्मीर में बाढ़ से भारी तबाही मची है। इसके अलावा लाहौर, कराची में लगातार बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। पिछले 3 दिन में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां बाढ़ के कारण एक इमारत गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में 100 से अधिक लोग रहते थे। 20 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई मलबे में दबे हुए हैं।
टैक्सास में समर कैम्प में गई 27 लड़कियां बाढ़ में लापता, 79 की मौत
अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार तडक़े आई अचानक बाढ़ में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ‘समर कैंप’ में शामिल हुई 27 लड़कियां अब भी लापता हैं। केर काउंटी में बाढ़ के कारण 15 बच्चों सहित कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई तथा आसपास के क्षेत्रों में भी कई लोग मारे गए। ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फुट बढ़ गया, पेड़ उखड़ गए, वाहन बह गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved