मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट ट्रांजैक्शंस की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे तक पूछताछ की थी। तब कहा जा रहा था कि रिया ने ईडी के कुछ सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए हैं। अब खबर है कि ईडी एक बार फिर रिया से पूछताछ कर बाकी की जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है। ईडी ने सोमवार को रिया को पूछताछ के लिए आने को कहा है। बता दें कि शुक्रवार को रिया से लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी लगभग 18 घंटे पूछताछ की गई थी। अब सोमवार को एक बार रिया से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार भी रिया से उनकी प्रॉपर्टी और आमदनी से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
बता दें कि ईडी ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट भी है। इसके बाद ईडी ने रिया से इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी सहित उनके पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की मांग की हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने आरोप लगाया है कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत के खातों से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके बाद ईडी ने इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी।
भोपाल, प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव कब होंगे इस पर संस्पेंस बरकरार है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है वहा कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 27 में से 16 विधानसभा क्षेत्र तो अकेले ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं। यहां संक्रमण के चलते हालत चिंताजनक होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के […]
नई दिल्ली। यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की घटना की भारत सरकार ने निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, ‘हाल ही में गठित सरकार के कैबिनेट सदस्यों के आने पर कल अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की भारत कड़ी निंदा करता है। हम हमले में […]
सागर। सागर (sagar) जिले की 118 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसा बाई ने खिमलासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Jurg woman Tulsa Bai by Khimalasa Community Health Center) पर कोरोना का टीका लगवाया और इस तरह से देश में कोरोना का टीका लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला बन गईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj […]
नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता भी नहीं होता, लेकिन वो होती बहुत ही जानलेवा हैं। जैसे कि- स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी, (spinal muscular atrophy) जो कि एक आनुवंशिक बीमारी (genetic disease) है। यह बीमारी कई प्रकार की होती है, लेकिन इसमें टाइप-1 सबसे गंभीर होता है। […]