img-fluid

राजद चिराग पासवान को सीएम बताए तो मेरा समर्थनः पप्पू यादव

August 22, 2020

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राजद का बयान आया था कि चिराग पासवान का अपमान हो रहा है। मैं राजद के प्रवक्ता से जानना चाहता हूं कि क्या वो चिराग को मुख्यमंत्री बनाएंगे। यदि ऐसा होता है तो मैं भी सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एनडीए और महागठबंधन पर दलितों के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए जाप सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी, रमई राम, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक जैसे बड़े दलित नेताओं का इस्तेमाल किया और अपमानित कर पार्टी से निकाल दिया। क्या दोनों गठबंधन किसी दलित को सीएम बनाने की घोषणा करेंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पटना सबसे अंतिम 47वें पायदान पर है। सूबे की राजधानी को कुल 6000 में सिर्फ 1552 अंक मिले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से सत्ता में काबिज हैं, लेकिन एक पटना शहर को भी स्वच्छ नहीं कर सकें। पटना नगर निगम की मेयर भी भाजपा समर्थित हैं, लेकिन फिर भी पटना की दुर्गति सबके सामने है। जाप अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि नीतीश कुमार ने पिछले 15 वर्षों के लम्बे कार्यकाल में क्या किया. लोगों को न बाढ़ से मुक्ति मिली, न रोजगार मिला और न ही शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति सुधरी।महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने स्वार्थ में लगा हुआ है। उसे बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों गांधी मैदान में एक बहस में हिस्सा लें और बताएं कि दोनों ने 15-15 वर्षों में क्या किया। कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए जब 10,000 टेस्ट हो रहे थे तो 4,000 पॉजिटिव मरीज मिले रहे थे और अब जब अधिक टेस्ट हो रहे है तो सिर्फ 2,000 पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। यह कैसे हो रहा है। सरकार आकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रही है और जनता को धोखा दे रही है। कोरोना के टेस्ट करने का तरीका भी गलत है। एंटीजन टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट ज्यादा होने चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, राष्ट्रीय अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरेराम महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

मनेर से राजद के पूर्व प्रत्याशी दिनेश यादव ने जाप की सदस्यता ली

इससे पहले मनेर विधान सभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी दिनेश यादव, अशोक यादव, मनोज कुमार झा, दीपक यादव, विष्णु दयाल, नीरज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह समेत सैकड़ों युवा और अनुभवी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पप्पू यादव की उपस्थिति में प्रेमचंद सिंह ने गोपालगंज से नगर परिषद के वार्ड पार्षद मिथिलेश गुप्ता, अंकुर सिंह सहित सैकड़ों लोगों को जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भारत वैश्विक स्तर पर मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 138 देशों की सूची में 129वें स्थान पर

    Sat Aug 22 , 2020
    नई दिल्ली। वैश्विक तौर पर अगर देखें तो इंटरनेट के मामले में भारत बाकी देशों के मुकाबले काफी पीछे है। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के इस समय में  बहुत से लोगों को इंटरनेट से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे बड़ी समस्या इंटरनेट की स्पीड को लेकर है। ऐसे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved