खेल बड़ी खबर

रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ी राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, 27 को अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने को पांच खिलाड़ियों को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने के फैसले पर मुहर लगा दी। इसमें रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन टी (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (रेसलिंग) और रानी रामपाल (महिला हॉकी) शामिल हैं। कोरोना के कारण पहली बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। हर साल 29 अगस्त यानी नेशनल स्पोर्ट्स-डे के मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के जरिए यह पुरस्कार दिए जाते हैं।

वहीं, आठ कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम कैटेगरी) से पुरस्कृत किया जाएगा, इनमें धर्मेंद्र तिवारी (आर्चरी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (बॉक्सिंग), कृष्ण कुमार हूडा (कबड्डी), रमेश पठानिया (हॉकी), नरेश कुमार (टेनिस), विजय भालचंद्र मुनिश्वर (पैरा पॉवर लिफ्टिंग) और ओम प्रकाश दाहिया (रेसलिंग) शामिल हैं।

इस बार खेल मंत्रालय ने अर्जन अवार्ड के लिए 27 खिलाड़ियों को चयन किया है। इनमें अतनु दास, दुती चंद, सात्विक साईराज, चिराट शेट्टी, विशेष, सूबेदार मानिक कौशिक, लवलीना, इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा, सावंत अजय, संदेश झिंगन, अदिति अशोक, आकाशदीप सिंह, दीपिका, दीपक, सारिका सुधाकर, दत्तू बबन, मनु भाकर, सौरभ चौधरी, मधुरिका, दिविज सरन, शिवा केशवन , दिव्या काकरन, राहुल अवारे, सुयश नारायण जाधव, संदीप और मनीष नरवाल शामिल हैं।

खेल रत्न भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले को 25 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले को 15 लाख और द्रोणाचार्य अवॉर्डी को 10 लाख और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड पुरस्कार पाने वाले को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Share:

Next Post

भोपाल में बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा

Sat Aug 22 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से रूक रूक हो रही बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है वहीं शहर की कई पॉश कॉलोनियों में जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार […]