मध्‍यप्रदेश

RSS भाजपा के पितृ पुरुष है…नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने RSS को बताया राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष (opposition leader) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह (Govind Singh) ने रविवार को भाजपा और आरएसएस (BJP and RSS) पर जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। रावण के तो 100 पुत्र थे, आरएसएस के सौ-डेढ़ सौ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है, उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है। भाई भाई को लड़ाने का काम करता है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से शिवराज सिंह चौहान घबराएं हुए है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अधिकारियों को प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने के निर्देश दिए है। कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर जाने से रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।


नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कहा कि भाजपा गुंडागर्दी, लाठी और गोली चलाकर बूथ कैपचरिंग का काम करती है। भाजपा की गुंडागर्दी से मुकाबला करने के लिए मजबूत कार्यकर्ता चाहिए। इस बार ऐसे नेताओं को टिकट देंगे तो भाजपा की गुंडागर्दी का मुकाबला कर सकेगा। प्रत्याशी अनुभवी, नेतृत्व करने वाला और चुनाव लड़ने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत नहीं भाजपा से मुकाबले का चुनाव है।

Share:

Next Post

अमरनाथ यात्रा के दौरान नहीं परोसे जाएंगे हलवा पूरी, परांठा, समोसा, जलेबी, गुलाब जामुन आदि खाद्य पदार्थ

Sun Jun 11 , 2023
श्रीनगर । श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Shrine Board) ने रविवार को कहा कि यात्रियों को (To Passengers) हलवा पूरी, परांठा, समोसा, जलेबी, गुलाब जामुन आदि (Halwa Puri, Parantha, Samosa, Jalebi, Gulab Jamun etc.) खाद्य पदार्थ (Food Items) अमरनाथ यात्रा के दौरान (During Amarnath Yatra) नहीं परोसे जाएंगे (Will Not be Served) । इस […]