img-fluid

PoK में सत्ताधारी दल पर वोट चोरी का आरोप, कई बूथों पर 99% तक मतदान

July 30, 2026

लाहौर: पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हुए आम चुनावों में पार्टी की सभी सीटें कानूनी और संवैधानिक तरीकों से वापस पाने का संकल्प लिया है. बिलावल ने वोटिंग के पहले चरण में सत्ताधारी दल पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कथित धांधली की जांच की मांग भी की है.

नतीजों के अनुसार, मीरपुर डिवीजन में लड़ी गई 13 सीटों में से PML-N के खाते में 9 तो PPP के खाते में 4 सीटें आई हैं. हालांकि PPP की ओर से बार-बार चुनावी प्रक्रिया को लेकर आलोचना की जाती रही है, लेकिन सत्तारुढ़ PML-N नेताओं ने धांधली के किसी भी आरोप को खारिज कर दिया है.

मुजफ्फराबाद में बुधवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि PPP के पास ऐसे कई पोलिंग स्टेशनों के सबूत हैं जहां 99% तक वोटिंग प्रतिशत दर्ज की गई. उन्होंने जोर देकर कहा कि 30 पोलिंग स्टेशनों पर तो कब्जा कर लिया गया था. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी उनके वोट “हड़पने” नहीं देगी साथ ही कानूनी तथा संवैधानिक तरीकों से अपनी सभी सीटें वापस पाने का संकल्प लिया.

कश्मीर के बारे में बिलावल ने कहा, “कश्मीर का भविष्य कश्मीर ही तय करेगा, कोई और नहीं.” उन्होंने कहा कि PPP के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान है. उन्होंने कहा कि PPP की मांगें मानी जानी चाहिए और उम्मीद जताई कि 2 अगस्त को होने वाले वोटिंग के दूसरे चरण से पहले पार्टी की शिकायतों का समाधान किया जाएगा.


  • उन्होंने चुनाव आयोग से चुनावी अनियमितताओं के आरोपों पर तुरंत कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि अगर जांच में पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री को गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पाया जाता है, तो PPP उन शर्तों पर जवाबदेही स्वीकार करने के लिए तैयार होगी.

    PPP के चेयरमैन ने सभी संबंधित पक्षों से चुनाव से जुड़े आरोपों की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए एक ‘सत्य और सुलह आयोग’ (Truth and Reconciliation Commission) बनाने का अनुरोध किया. उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से यह अनुरोध भी किया कि जब तक आयोग अपनी जांच पूरी न कर ले, तब तक आगे कोई विरोध प्रदर्शन न करें. साथ ही बिलावल ने अधिकारियों से स्थानीय लोगों की सहुलियत को देखते हुए मुजफ्फराबाद में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का आह्वान किया.

    PPP चेयरमैन बिलावल ने PoK चुनावों के दूसरे चरण का बहिष्कार करने को लेकर चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से धांधली के आरोपी लोगों को चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने की ज्यादा आजादी मिल जाएगी. बिलावल ने पाक अधिकृत कश्मीर में PML-N के राजनीतिक गढ़ का जिक्र करते हुए कहा, “बहिष्कार के माहौल में, PoK सरकार का फैसला कश्मीर नहीं, बल्कि रायविंड करेगा.”

    पाकिस्तान पीपु्ल्स पार्टी के चेयरमैन ने कहा कि कश्मीरी लोग उस पार्टी से बहुत नाराज हैं जिसके मंत्रियों ने सवाल उठाया था कि क्या रावलकोट के लोग सचमुच कश्मीरी हैं. बिलावल ने कहा कि जनता उन्हें नकार देगी जो हिंसा और जोर-जबरदस्ती से चुनाव जीतना चाहते हैं. उन्होंने आगाह भी किया, “सरकार को उस दिन से डरना चाहिए जब PPP कहेगी कि हम इन चुनावों को स्वीकार नहीं करते.”

    Share:

  • पैलेट गन पर सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन हिंसक हो जाए तो कैसे रोका जाए?

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के खिलाफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा, जब बहुत गंभीर हालात में लाठीचार्ज और आंसू गैस से हिंसा काबू में न आने पर पुलिस को गोली चलाने की इजाजत होती है. अदालत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved