img-fluid

Russia : मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर में ब्लास्ट: रेस्टोरेंट के पास फटा बम, 3 की मौत और 21 घायल

August 02, 2026

नई दिल्ली. रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) में शनिवार शाम एक रेस्टोरेंट (restaurant) के पास भीषण विस्फोट (Massive explosion) हुआ. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. ये हादसा मॉस्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऊंची इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में हुआ. रूस की सरकारी मीडिया और मॉस्को पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि की है.


  • रूसी स्टेट टीवी की शुरुआती रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से हो सकता है. लेकिन अब खुलासा हुआ है कि एक महिला होममेड बम लेकर यहां पहुंची थी जिसके फटने से ही ये धमाका हुआ है.

    मॉस्को पुलिस ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे से ठीक पहले ‘बाल्जी रोसी’ नाम के इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ. इस भीषण विस्फोट में बम ले जा रही महिला, रेस्टोरेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड और वहां मौजूद एक ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना में घायल हुए 21 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    रिमोट से किया गया विस्फोट!
    रूसी समाचार पत्र ‘कोमर्सेंट’ ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बम रेस्टोरेंट की समर टेरेस पर मौजूद मेहमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया था. आंशका जताई जा रही है कि बम को किसी दूसरे व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल से उड़ाया था. ऐसा मुमकिन है कि बम ले जा रही महिला को ये जानकारी ही न हो कि उसके पास कोई विस्फोटक चीज मौजूद है.

    रेस्टोरेंट की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को एक प्राइवेट इवेंट होने की वजह से आम ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट बंद रखा गया था. वरना मौतों की संख्या बड़ी हो सकती थी. फिलहाल पुलिस और जांच दल घटना के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.

    मॉस्को जांच समिति के मुताबिक जांच अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ और इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने एक वीडियो जारी करके इलाके की घेराबंदी करके भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात देखा गया. आम जनता के लिए उस पूरे इलाके को बंद कर दिया गया है.

    Share:

  • Asian Legends League: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्या हैंडशेक देखने को मिलेगा?

    Sun Aug 2 , 2026
    जॉम्बिया। भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला (High-voltage Match) फैंस का ध्यान कहीं से भी खींच लेता है. टीम इंडिया (Team India) के कुछ दिन ब्रेक के बीच फैंस का फोकस इसी मुकाबले पर है, और फिर हरभजन सिंह, सुरैश रैना और शिखर धवन जैसे दिग्गज टीम का हिस्सा हों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved