मनोरंजन

Saina Nehwal को पसंद आया मिनी साइना का लुक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक ‘साइना’ इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर व टीजर भी जारी किया था, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया गया। फिल्म में परिणीति के लुक और किरदार को बिलकुल हू-ब-हू साइना (Saina Nehwal) के अनुरूप ढाला गया है। इस फिल्म में परिणीति के किरदार,लुक और अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में अब साइना नेहवाल का भी जुड़ गया है, जिनका किरदार इस फिल्म में परिणीति निभा रही हैं। साइना नेहवाल ने फिल्म से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘वाह! यह शानदार है… मिनी सायना के लुक से प्यार हो गया!
सोशल मीडिया पर फिल्म में साइना के किरदार में परिणीति को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘साइना’ (Saina Nehwal) स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है। फिल्म में परिणीति जहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है, वहीं फिल्म में अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।साइना नेहवाल (Saina Nehwal)  की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Share:

Next Post

मप्र में Corona संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख  63 हजार 747 

Sat Mar 6 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना (Corona) के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 457 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों (Infected) की कुल संख्या दो लाख 63 हजार 747 हो गई है। वहीं, आज राज्य (State)में कोरोना से कोई मौत […]