उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

2023 में उज्जैन में 40 हजार 278 वाहनों की बिक्री

  • 30 हजार 925 दो पहिया और 5 हजार से ज्यादा नई कारें उतरीं शहर की सड़कों पर
  • आटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए यह आंकड़ा अच्छा है, लेकिन ट्रैफिक के लिहाज से चिंताजनक

उज्जैन। उज्जैन में वर्ष 2023 में कुल 40 हजार 278 वाहनों की बिक्री हुई है। इसके साथ ही साल 2022 के सभी रिकार्ड भी टूट गए हैं। वाहनों की इस बंपर बिक्री में सबसे ज्यादा दो पहिया और उसके बाद कारें और तीसरे नंबर पर एग्रीकल्चर वाहन शामिल हैं। यह आंकड़ा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा हो सकता है, लेकिन शहर के ट्रैफिक के लिहाज से काफी चिंताजनक है। आरटीओ संतोष मालवीय से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच उज्जैन में कुल 40 हजार 278 वाहनों की बिक्री हुई है, जो साल 2022 की तुलना में ज्यादा है। इनमें दो पहिया, कारों और अन्य सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में उज्जैन में कुल 30 हजार 925 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई, वहीं 5 हजार 467 कारें और 3447 एग्रीकल्चर ट्रैक्टर भी बिकी हैं। वहीं अन्य वाहनों की बात करें तो इनकी संख्या 439 है। मामले में ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि वर्ष 2020 में कोरोना बीमारी के आने और लॉकडाउन लगने से वाहनों की बिक्री में एकदम कमी आई थी, लेकिन इसी समय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने जैसी सलाह भी दी गई थी। इससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से बचने लगे थे और तब से ही खुद का वाहन लेने का चलन अचानक बढ़ा था, जो आज तक लगातार जारी है। जाहिर है कि कोरोनाकाल के बाद शहर की ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में काफी उछाल देखने को मिल रहा हैं।


पिछले दो सालों में 79 हजार 937 नए वाहन हैं बिके
परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो सालों में उज्जैन की सड़कों पर कुल 79 हजार 937 नए वाहन उतरे हैं। यह आंकड़ा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा हो सकता है, लेकिन शहर के ट्रैफिक के लिहाज से यह काफी चिंताजनक है। इसका असर रोजाना शहर की हर सड़क पर लगते जाम के रूप में देखा जा सकता है। परिवहन विभाग को वाहनों की बिक्री से राजस्व मिल रहा है। वाहन निर्माता और डीलर्स भी कमा रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक के लिए अच्छी प्लानिंग न होने से शहर की सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं।

आंकड़े एक नजर में
साल 2022 में उज्जैन में कुल 39659 वाहन बिके थे, इसमें 29983 दो पहिया और 55 हजार 438 कारें शामिल हैं। साथ ही एग्रीकल्चर वाहन 3935 और अन्य वाहनों की संख्या 254 है, वहीं साल 2023 में कुल 40 हजार 278 वाहन बिके थे, इसमें 30925 दो पहिया और 5 हजार 467 कारें शामिल हैं। अन्य वाहनों की संख्या 400 से अधिक है।

Share:

Next Post

55 लाख की लागत से शहर में 10 स्थानों पर बनेगा साइकिल ट्रैक

Fri Jan 12 , 2024
हर ट्रेक पर मिलेगी साइकिल स्टैंड की सुविधा, शेफ्टी और सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान उज्जैन। नगर निगम प्रोजेक्ट के तहत शहरवासियों को जल्द ही साइकिल ट्रैक की सौगात मिलने वाली है। 55 लाख रुपए की लागत से 10 स्थानों पर साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के पहले चरण की शुरुआत पाइप […]