
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार (pakistan government) ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा (Retired Lt Gen Asim Saleem Bajwa) को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के प्रमुख के पद से हटा दिया(Removed as head of China-Pakistan Economic Corridor) है। अब उनकी जगह खालिद मंसूर (Khalid Mansoor) लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मंसूर को तत्काल प्रभाव से सीपीईसी मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया जाता है।
आसिम सलीम बाजवा को नवंबर 2019 में पाकिस्तानी सेना से सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त किया गया था। वहीं मंसूर को कॉर्पोरेट मामलों में करीब चार दशकों का अनुभव है। स्थानीय खबरों के मुताबिक मंसूर को ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved