img-fluid

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान ने माधुरी पर नहीं चलाई थी गुलेल, किसी ओर ने …

January 15, 2025

मुंबई। सलमान खान और माधुरी दीक्षित (Salman Khan and Madhuri Dixit) की ‘हम आपके हैं कौन’ हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्म है। इस फिल्म में परिवार, कल्चर को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी के साथ गाने भी खूब मशहूर हुए। इसके साथ ही गुलेल (Gulel) वाला वो सीन भी जो सलमान उर्फ प्रेम ने माधुरी दीक्षित यानी निशा पर चलाई थी। ये आइकॉनिक सीन कई फिल्मों में दिखाया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में माधुरी पर गुलेल सलमान ने नहीं बल्कि किसी और ने चलाई थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने किया था।



फिल्म के गाने ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ के दौरान सलमान छुप कर लेडीज़ प्रोग्राम देख रहे होते हैं। तभी वो सिर पर लाल कपड़ा बांधे एंट्री लेते हैं और माधुरी पर गुलेल चला देते हैं। लेकिन इस आइकॉनिक सीन में गुलेल सलमान ने नहीं चलाई थी। ये खुलासा सूरज बडजात्या ने साल 2022 में इंडियन आइडल के शो पर किया था।

उन्होंने बताया था कि गाने के बोल के हिसाब से उन्हें सलमान की तरफ से की गई कोई गुस्ताखी दिखानी थी। ऐसे में उन्होंने सलमान को बस गुलेल के साथ सीन करने को कहा और बाद में माधुरी पर गुलेल का निशाना उनके डांस कोरियोग्राफर के असिस्टेंट ने मारा था। डायरेक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि ये गुलेल वाला आईडिया उन्हें पंजाबी फिल्म से मिला था।

Share:

सलमान खान के पिता सलीम ने बताया कैसा है दोनों पत्नी के बीच रिश्ता

Wed Jan 15 , 2025
मुंबई। सलमान खान के पिता सलीम खान (Salman Khan’s father Salim Khan) ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ (Personal life) के बारे में खुलकर बात करते हैं। सलीम (Salman Khan)ने जब दूसरी शादी की थी तब सभी को लगा था कि उनका परिवार टूट जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका परिवार साथ में खुशी-खुशी रहता […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved