टेक्‍नोलॉजी

Samsung Galaxy Book (2021) और Galaxy Book Odyssey लेपटॉप लांच, जानें कीमत व फीचर्स


Samsung Galaxy Book (2021) और Galaxy Book Odyssey को गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में लॉन्च किया गया है । ये नए Galaxy Book मॉडल्स Galaxy Book Pro वर्जन की तरह हाईएंड नहीं हैं। मगर बहरहाल सैमसंग ने इनके अंदर कुछ फीचर्स दिए हैं जो Galaxy Book (2021) और Galaxy Book Odyssey दोनों को ही आकर्षक बनाते हैं। खासकर कि तब जब कोरोना महामारी के चलते किफायती लैपटॉप की डिमांड अपने चरम पर है।

Samsung Galaxy Book (2021) और Galaxy Book Odyssey कीमत
Samsung Galaxy Book (2021) के Wi-Fi only मॉडल की कीमत $549 (लगभग 40,900 रुपये) से शुरू होती है। जबकि LTE मॉडल की कीमत $649 (लगभग 48,300 रुपये) से शुरू होती है। Samsung Galaxy Book Odyssey $1,399 (लगभग 1,04,200 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। वहीं Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 मॉडल्स की कीमत $999 (लगभग 74,400 रुपये) से शुरू होती है।

Galaxy Book (2021) Mystic Blue और Mystic Silver कलर के साथ अपना डेब्यू करेगा जबकि Galaxy Book Odyssey केवल Mystic Black कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। दोनों ही लैपटॉप की सेल 14 मई से शुरू होगी।


Samsung Galaxy Book (2021) लेपटॉप फीचर्स
Samsung Galaxy Book (2021) में 15.6 इंच full-HD (1,920×1,080 पिक्सल) का LCD पैनल है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें 11वीं जेनरेशन का Intel Core प्रोसेसर दिया गया है जो कि Core i7 तक जाता है। साथ ही Intel Iris Xe ग्राफिक्स और 16GB की LPDDR4x रैम दी गई है। स्टोरेज के लिए लैपटॉप में है अधिकाधिक 1TB NVMe SSD की स्टोरेज। Galaxy Book (2021) में इनपुट के लिए Pro कीबोर्ड दिया गया है जो कि सैमसंग ने Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 मॉडल्स में भी दिया है। यह लैपटॉप एक वैकल्पिक फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy Book (2021) में है Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, दो USB Type-C पोर्ट, दो USB 3.2, एक HDMI पोर्ट और है एक 3.5mm का ऑडियो जैक। नैनो सिम कार्ड स्लॉट के साथ इसमें LTE सपोर्ट भी दिया है।

Galaxy Book (2021) में Dolby Atmos ऑडियो है और 54Whr की बैटरी है जो कि 65W के USB Type-C चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप आकार में 356.6×229.1×15.4mm का है और इसका भार 1.55 किलोग्राम है।

Samsung Galaxy Book Odyssey लेपटॉप खास फीचर्स
Galaxy Book (2021) की ही तरह Samsung Galaxy Book Odyssey में 15.6 इंच का full-HD LCD पैनल है और 11वीं जेनरेशन का Intel Core i7 प्रोसेसर है। यह Nvidia GeForce RTX3050Ti Max-Q और Nvidia GeForce RTX3050 Max-Q ग्राफिक्स ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 32GB of DDR4x रैम और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज देखने को मिलती है।

Galaxy Book Odyssey में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.1 के वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। वहीं पर इसमें दो USB Type-C पोर्ट, तीन USB 3.2, एक HDMI, RJ45, और एक 3.5mm का ऑडियो जैक है। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट रीडर लिए पावर-की के साथ Pro Keyboard दिया गया है। साउंड के लिए इसके अंदर भी Dolby Atmos ऑडियो देखने को मिलता है

पावर के लिए Galaxy Book Odyssey में 83Whr की बैटरी है जो कि 135W USB Type-C चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लैपटॉप का आकार 356.6×229.1×17.7mm है और इसका भार 1.85 किलोग्राम है

Share:

Next Post

फलों के दाम आसमान पर, सेब 200 रुपए पार

Thu Apr 29 , 2021
– कोरोना में राहत देने वाला संतरा भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा – नंदलालपुरा की फल मंडी में चोरी-छिपे हो रही कालाबाजारी इंदौर। कोरोना (Corona) से लडऩे के लिए इम्युनिटी (immunity) बढ़ाना भी महंगा साबित हो रहा है। मरीजों को फल (fruit)  खाने की सलाह डॉक्टर दे तो रहे हैं, लेकिन ये फल अब […]