टेक्‍नोलॉजी

Samsung ने लॉन्‍च किये दो दमदार टैबलेट, जानें कीमत व फीचर्स

दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने लेटेस्‍ट Samsung Galaxy Tab A7 Lite को नए किफायती एंड्रॉयड टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। Galaxy Tab A7 Lite टैबलेट ऑरिज़न Galaxy Tab A7 का वाटर-डाउन वर्ज़न है, जो कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। नया टैबलेट मैटल कवर के साथ आता है, कंपनी ने इसमें डुअल-स्पीकर और डॉल्बी अटॉमस और 64 जीबी स्टोरेज दी है। Galaxy Tab A7 Lite के अलावा, कंपनी ने आधिकारिक रूप से Samsung Galaxy Tab S7 FE से भी पर्दा उठा दिया है। बता दें, हाल ही में यह टैबलेट जर्मनी (Germany) में ऑनलाइन लिस्ट देखा गया था।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE कीमत
Samsung Galaxy Tab A7 Lite के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत GBP 149 (लगभग 15,300 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा, इसका एक Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल भी है, जिसकी कीमत GBP 179 (लगभग 18,400 रुपये) है। टैबलेट ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy Tab S7 FE की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत GBP 589 (लगभग 60,600 रुपये) है, वहीं इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत GBP 629 (लगभग 64,700 रुपये) है। इसमें आपको मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर और मिस्टिक पिंक कलर ऑप्शन मिलेंगे।



उपलब्धता की बात करें, तो सैमसंग Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE दोनों की ही सेल UK में 18 जून से शुरू होगी। 2 जून से गैलेक्सी टैब एस7 एफई की प्री-बुकिंग यूके में शुरू होगी। दोनों ही Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE को अन्य मार्केट्स में अगले महीने पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी भारतीय उपलब्धता संबंधी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Samsung Galaxy Tab S7 FE खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung TV Plus कॉन्टेंट स्ट्रीमिंग सर्विस का अनलिमिटेड एक्सेस प्राप्त होगा। गैलेक्सी टैब एस7 एफई और गैलेक्सी टैब ए7 लाइट दोनों के साथ YouTube Premium का फ्री ट्रायल प्राप्त होता है।

Galaxy Tab S7 FE हाल ही में Samsung Germany वेबसाइट पर EUR 649 (लगभग 57,800 रुपये) के साथ लिस्ट हुआ था, जिसमें टैब का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite फीचर्स
Samsung Galaxy Tab A7 Lite एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 8.7 इंच WXGA+ (2,560×1,600 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 15:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प मिलता है। Samsung प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, यह मीडियाटेक हीलियो पी22टी (MT8786T) प्रोसेसर से लैस है। गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Share:

Next Post

कोरोना के चलते माताओं से बिछड़े बच्चों के लिए अनूठी पहल

Sat May 29 , 2021
नई दिल्‍ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) से बचने के लिए अब लोग धीरे-धीरे मुकाबला भी करने लगे हैं। लोग बीमारियों से लड़ने के लिए खानपान से लेकर हर तरह के उपाए अपनाने लगे हैं, जबकि इस संक्रमण से छोटे बच्चों (Small children) को सुरक्षित रखने के पूर्ण आहार देना जरूरी है। जिससे उनकी […]