img-fluid

शनि-बुध विराजेंगे साथ, 6 मार्च तक ये राशियां रहेंगी मालामाल

February 18, 2024

उज्‍जैन (Ujjain)। बुध ग्रहों (mercury planets) के राजकुमार (rajkumar) माने जाते हैं, जो कुछ ही दिनों में अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध वर्तमान में शनि की राशि में विराजमान हैं और 20 फरवरी को शनि की ही राशि में दोबारा गोचर करने जा रहे हैं। मंगलवार के दिन 20 फरवरी को सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि और बुध की युति बनेगी। शनि और बुध की कुंभ राशि में युति 6 मार्च तक रहेगी, जो 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगी।



मेष राशि
कुंभ राशि में शनि और बुध की युति का निर्माण मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को कुंभ राशि में शनि और बुध की युति बनने से पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि
शनि और बुध की युति मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बुध के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

Share:

  • सर्वे ने चौंकाया: योगी आदित्यनाथ दूसरे सबसे लोकप्रिय CM

    Sun Feb 18 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों (Most Popular Chief Ministers of India) को लेकर किए सर्वे (The survey surprised) के परिणाम काफी दिलचस्प आए हैं। हाल ही में किए गए सर्वे के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved