विदेश

सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध

रियाद । कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में बुधवार से यह प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे। इस प्रतिबंध के दायरे में वह लोग भी आएंगे जो सऊदी अरब में आने से पहले 14 दिनों के अंदर प्रतिबंधित देशों में यात्रा करने गए हैं।



स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन देशों से आनेवाले नागरिक, राजनायिक और स्वास्थ्यकर्मी और उनके परिवार के सदस्य कोरोना के लिए बनाए गए सभी नियमों का पालन करते हुए सऊदी के राज्यो में प्रवेश करें। जिन देशों को प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है उनमें यूएई, मिस्र, लेबनान, तुर्की, स्वीडन, अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्विटजरलैंड, अर्जनटीना, इटली, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण-अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और जापान शामिल हैं। एजेंसी

Share:

Next Post

मप्रः कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें : मुख्यमंत्री शिवराज

Thu Feb 4 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कर संग्रहण वाले विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी विभाग कर संग्रहण के लिए मिशन मोड में कार्य करें। नागरिकों को जागरूक कर अधिक से अधिक कर संग्रहण किया जाये तथा कर अपवंचन रोकने के लिए सख्ती से […]