जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा सावन महीना, भगवान शिव की बरसेगी कृपा

नई दिल्‍ली। सावन (Sawan ) का महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। इस साल 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान शंकर(Lord Shankar) को अतिप्रिय होता है। इस माह में विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शंकर धरती में ही वास करते हैं। ज्योतिषाचार्यों(astrologers) के अनुसार, सावन का महीना कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। जानिए सावन का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा बेहद शुभ-

मिथुन राशि-
ज्योतिषविदों के अनुसार, भगवान शंकर को समर्पित सावन का महीना मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता (success) हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भगवान शंकर व माता पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।


कर्क राशि-
कर्क राशि (Crab) से जुड़े जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान आपको भगवान शंकर आप पर विशेष कृपा रहेगी। मानसिक शांति (mantle piece) रहेगी। धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कम प्रयास में ही अधिक सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि-
सावन का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दौरान भगवान शंकर की कृपा से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातक सावन महीने में जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। भगवान शंकर की कृपा से व्यापार में उन्नति व करियर में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक उन्नति भी हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।

मीन राशि-
सावन का महीना मीन राशि वालों के शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मे महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

(नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Share:

Next Post

पहली बार रखने जा रही है हरतालिका तीज का व्रत, तो जरूर जान लें ये खास नियम

Mon Jul 11 , 2022
नई दिल्‍ली। हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat 2022) देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस साल 31 जुलाई के दिन हरतालिका तीज मनाई जाएगी. हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2022) को तीजा के नाम से भी जाना जाता है. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य (Health) के लिए […]