img-fluid

SEBI ने इन दिग्गज कारोबारियों पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध और 15.75 करोड़ जुर्माना

October 22, 2022

नई दिल्ली। सेबी (SEBI) ने बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) व मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड एनएसई (Manufacturing Company Limited NSE) और इसके प्रमोटर नुस्ली एन वाडिया, नेस वाडिया और जहांगीर वाडिया सहित 10 संस्थाओं को दो वर्ष तक के लिए प्रतिभूति बाजारों (securities markets) से प्रतिबंधित कर दिया है। उनपर कुल 15.75 करोड़ रुपये का जुर्माना (Fine) लगाया गया है। उन पर कंपनी के वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की एक धोखाधड़ी योजना में शामिल होने का आरोप है।

सेबी ने वाडिया समूह की कंपनी स्काल सर्विसेज लिमिटेड और इसके तत्कालीन निदेशक डी एस गगरात, एन एच दतनवाला, शैलेश कार्णिक, आर चंद्रशेखरन और बॉम्बे डाइंग के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी दुर्गेश मेहता पर भी यह पाबंदी और जुर्माना लगाया है। सेबी ने शुक्रवार को पारित इस आदेश में कहा कि जुर्माना भरने के लिए आरोपियों को 45 दिन का वक्त दिया गया है।


  • कुछ शिकायतें मिलने पर सेबी ने 2011-12 तथा 2018-19 की अवधि के लिए बॉम्बे डाइंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड को लेकर विस्तृत जांच की थी। इसमें सेबी ने पाया कि ये कंपनियां वित्तीय बयानों को गलत तरीके से पेश करने की योजना में शामिल रही हैं। जांच में पता चला कि ये कंपनियां, बीडीएमसीएल द्वारा स्काल को 2011-12 तथा 2017-18 के बीच फ्लैटों की कथित बिक्री से मिले 2,492.94 करोड़ रुपये और 1,302.20 करोड़ रुपये के मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और बीडीएमसीएल की वित्तीय जानकारी को गलत तरीके से पेश करने की धोखाधड़ी की योजना में शामिल थे।

    नियामक ने कहा कि स्काल का शेयरधारक ढांचा कुछ इस प्रकार से बनाया गया था कि सीधे तौर पर बीडीएमसीएल की इसमें महज 19 फीसदी हिस्सेदारी थी लेकिन स्काल के अन्य शेयरधारकों में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी के जरिए स्काल की पूरी शेयर पूंजी पर उसका पूरा कब्जा था।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में आज नया इतिहास रचा गया, सिंधिया ने क्यों दिया ये बड़ा बयान

    Sat Oct 22 , 2022
    भोपाल: धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर देश के 75 हजार युवाओं को बड़ी सौगात मिली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित 50 केंद्रीय मंत्रियों ने देश के अलग-अलग जिलों में इन युवाओं को नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे. राजधानी भोपाल (Bhopal) में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने युवाओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved