विदेश

भूटान में लगा दूसरे चरण का लॉकडाउन, संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लिया फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भूटान के प्रधानमंत्री ने देशभर में दूसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन सात दिनों का होगा। इसके साथ ही कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने मंगलवार को देश में दूसरा लॉकडाउन लगाने की जानकारी दी। आज से लॉकडाउन लागू हो गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कल यानी 23 दिसंबर 2020 से सात दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाएगा। आज सुबह लगाए गए अंतर-जिला प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे। थिम्फू और पारो के फ्लू क्लीनिकों में कई मामले सामने आने के बाद नेशनल कोविड-19 टास्कफोर्स ने और अधिक कठोर कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

भूटान के पीएम ने कहा कि लॉकडाउन से सरकार बीमारी के प्रसार को नियंत्रित कर सकेगी और समुदायों में इसको फैलने से भी रोक सकेगी। लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, सब्जी, दूध और दवाई जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई पर कोई रोक नहीं रहेगी। सभी स्कूल, संस्थान, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोते शेरिंग ने यह भी कहा कि संबंधित एजेंसियां यह सुनिश्चित करेंगी कि देश के भीतर वस्तुओं, सब्जियों और पशु आहार सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई परेशानी ना आने पाए। उन्होंने कहा कि मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

Share:

Next Post

उम्मीद हैं केन्द्र सरकार नये कृषि कानूनों को लेगी वापस : गहलोत

Wed Dec 23 , 2020
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान एवं कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी बताते हुए उम्मीद जताई है कि केन्द्र सरकार सर्दी में करीब एक महीने से आंदोलनरत किसानों की पीड़ा को समझेगी और अहंकार छोड़कर नये कृषि कानूनों को वापस लेगी। गहलोत ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर आज यह बात […]