विदेश

Nigeria में अलगाववादियों का हमला, 6 पुलिस कर्मियों की मौत

नाइजर । नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिण-पूर्वी इलाके में अलगाववादियों ने पुलिस और सेना पर हमला (Separatists attacked police and army)  कर सरकारी इमारतों और जेल (Jail) को नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में जेल में बंद करीब 2 हजार कैदी भाग गए हैं। इस हमले में करीब 6 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद कई सारे कैदी जेल से भाग निकले।



बताया जा रहा है कि अनुसार हमला ओवेरी शहर (Owerri City) में सोमवार तड़के हुआ जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने इस दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों (Nigerian Inspector General of Police separatists) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस जेल में करीब 2000 से ज्यादा कैदी थे।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी इस समय स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 2 हफ्ते के लिए लंदन में हैं और उन्होंने वहीं से इस हमले की निंदा की है। उन्होंने हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया। घटना के बाद आसपास के दो शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Share:

Next Post

Dia Mirza से शख्स ने पूछा प्रेग्नेंसी की टाइमिंग पर सवाल? एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue Apr 6 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने 15 फरवरी को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। जिसके कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेसी की खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस ने खुद अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात को अपने फैंस के साथ शेयर […]