img-fluid

मेरठ में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

April 29, 2026

मेरठ । मेरठ (Meerut) के रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े वेश्यावृत्ति रैकेट (Prostitution Racket) का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई.

पुलिस ने मंगलवार को भाटीपुरा देवपुरी इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा. जहां से यह अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी. छापेमारी के दौरान मौके से माजिद मलिक, दानियाल उर्फ साहिल, शगुफ्ता खान, शाकिर और ताबिश को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग इस रैकेट में अलग-अलग भूमिकाओं में शामिल थे.

थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना इरशाद पठान उर्फ पिंकू पठान है, जो फिलहाल फरार है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पत्नी शगुफ्ता खान और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने घर से इस रैकेट का संचालन करता था. बाकी आरोपी ग्राहकों की व्यवस्था करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करते थे.


  • मुख्य आरोपी अभी है फरार
    छापे के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक सीसीटीवी डीवीआर, 4,200 रुपये नकद, एक स्कूटर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. इन बरामद वस्तुओं को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और इनके जरिए रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

    पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस रैकेट के तार अन्य इलाकों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.

    Share:

  • पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द, बोले-हमारे पास एक दिन का भी पेट्रोल नहीं, लेकिन भारत...

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्‍ली. मिडिल ईस्‍ट (Middle East) में जंग ने दुनिया भर में एनर्जी संकट (Energy Crisis) पैदा कर दी है. कई देशों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. खुद ईरान (Iran) में लाखों लोगों की नौकरी जा चुकी है और उसकी अर्थव्‍यवस्‍था (economy) तेजी से गिर रही है. इस बीच, एक और देश भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved