बड़ी खबर

मुंबई पर आतंकी हमले का साया! NIA को Mail मिला, तालिबानी आतंकवादी ने दी धमकी

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को तालिबानी सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला है, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है.


मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा, ‘धमकी भरा मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया. उसने कहा कि मुंबई में आतंकी हमला होगा.’ धमकी मेल मिलने के बाद एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक संयुक्त जांच शुरू कर दी है.

Share:

Next Post

निगम बॉण्ड को मिल गई सेबी की मंजूरी, 10 फरवरी को होगा जारी

Fri Feb 3 , 2023
इंदौर (Indore)। अग्निबाण (Agniban) ने कल ही ये खुलासा किया था कि निगम के ग्रीन बॉण्ड (green bond) को सेबी की एक-दो दिन में अनुमति मिल जाएगी और कल शाम ही सेबी ने अंतिम अनुमति (last permission) निगम को दे दी और 10 फरवरी को 244 करोड़ का ग्रीन बॉण्ड निगम द्वारा जारी किया जा […]