img-fluid

भारत-पाक तनाव पर फिर बोले शहबाज, ट्रंप को दिया श्रेय; कहा- संघर्ष रोकने में निभाई अहम भूमिका

June 06, 2026

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की खुलकर सराहना करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव कम कराने का श्रेय उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में ट्रंप के हस्तक्षेप के कारण हालात सामान्य होने में मदद मिली, जिसके लिए पाकिस्तान हमेशा आभारी रहेगा।

अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों को दशकों पुराना, भरोसेमंद और विशेष संबंध बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, निवेश, कृषि, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी रही है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समय रहते दखल देकर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव को समाप्त करने में अहम योगदान दिया। शहबाज के अनुसार, ट्रंप के हस्तक्षेप के चलते 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष थम सका।

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने और बड़े संकट को टालने में ट्रंप की भूमिका को पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। शहबाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति को शांति स्थापित करने वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्हें एक शांतिप्रिय व्यक्ति के तौर पर याद किया जाएगा।

हालांकि, भारत लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने को लेकर जो भी समझ बनी, वह दोनों देशों के बीच सीधे संवाद का परिणाम थी। भारत ने किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावों को पहले भी खारिज किया है।



  • शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में ट्रंप के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को अधिक प्रभावशाली बनाया है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प दिखाया है।

    अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में पाकिस्तान के गठन के बाद उसे मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में अमेरिका भी शामिल था। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है। इस दिशा में योगदान के लिए उन्होंने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी सराहना की।

    Share:

  • MP: राजगढ़ में AB रोड पर टैंकर पलटने से मचा हड़कंप....नाले में बहा सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल

    Sat Jun 6 , 2026
    राजगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh district) में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (Agra-Mumbai National Highway) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचनारिया गांव के पास पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर (Tanker full Petrol-Diesel) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल फैल गया, जिससे कुछ देर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved