img-fluid

Share Market: औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स, गिरावट 6200 अंक तक बढ़ी; जानें निफ्टी का हाल

June 04, 2024

नई दिल्ली: एक ओर देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के वोटों की गिनती जारी है, तो वहीं दूसरी ओर जो रुझान आ रहे हैं, वो शेयर बाजार (Stock market) पसंद नहीं आ रहे. शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये देखते-देखते सुनामी में तब्दील हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 6000 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं NSE Nifty 1900 अंक से ज्यादा फिसल गया था.

शेयर बाजार में मंगलवार को शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1700 अंक टूटकर ओपन हुआ था और दोपहर 12.20 बजे तक ये 6094 अंक की गिरावट लेते हुए 70,374 के लेवल पर आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स करीब 1947 अंक की भारी गिरावट के साथ फिसलकर 21,316 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. Sensex 7.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि NIFTY 50 में 8.37 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.


  • बीते कारोबारी दिन सोमवार को जहां सेंसेक्स 2500 अंक और निफ्टी 733 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, वहीं आज उससे ज्यादा रफ्तार से दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है और BSE MCap के मुताबिक, उनकी करीब 30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है.

    स्टॉक मार्केट में आई इस सुनामी के बीच BSE के 30 में से 29 शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच NTPC Share 19.68 फीसदी गिरकर 314 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा SBI Share में 16.76 फीसदी, PowerGrid Share 5.74 फीसदी, Tata Steel Share 9.99 फीसदी, Tata Motors Share 9.96 फीसदी, Bharti Airtel 9.84 फीसदी, Reliance 9.67 फीसदी और HDFC Bank का शेयर 6.18 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

    Share:

  • चंद्रबाबू नायडू और नीतीश बनेंगे किंगमेकर! मोदी और कांग्रेस दोनों ने साधा संपर्क

    Tue Jun 4 , 2024
    नई दिल्ली। 2024 के आम चुनावों ने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है, क्योंकि रुझानों में बीजेपी (BJP) बहुमत से 27 सीट दूर दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है और अब तक केवल 245 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) 97 सीटों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved