इंदौर न्यूज़ (Indore News)

देर रात के बजाए तडक़े रवाना हुई शारजाह फ्लाइट… पूरी रात परेशान हुए यात्री

इन्दौर। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से शारजाह के बीच संचालित की जाने वाली उड़ान से सफर करने वाले यात्रियों को कल भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात को शारजाह से आकर वापस जाने वाली यह उड़ान करीब साढ़े तीन घंटा लेट आई और रात के बजाए तडक़े इंदौर से रवाना हुई।

विमानतल से मिली जानकारी के एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शारजाह से स्थानीय समयानुसार शाम 6.35 बजे निकलकर रात 11.25 बजे इंदौर पहुंचती है, वहीं इंदौर से रात 12.25 बजे रवाना शारजाह के स्थानीय समयानुसार 2.25 बजे वहां पहुंचती है, लेकिन कल यह फ्लाइट करीब साढ़े तीन घंटे देरी से रात 2.45 बजे इंदौर पहुंची और यहां से यात्रियों को लेकर अलसुबह 4 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई।


कंपनी ने इसके लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही है। इस फ्लाइट से जाने के लिए शाम से ही यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन फ्लाइट के लेट होने के कारण उन्हें पूरी रात एयरपोर्ट पर ही बिताना पड़ी। इसके कारण सबसे ज्यादा वे यात्री परेशान हुए, जिनकी शारजाह से आगे की इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट्स थी, वहीं इंडिगो एयर लाइंस द्वारा नए शेड्यूल में पुणे से इंदौर के बीच देर रात के समय शुरू की गई पुणे इंदौर फ्लाइट भी काफी लेट रही। इसी तरह अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट रात 12.50 बजे इंदौर आई। मुंबई से रात 11.20 बजे आने वाली फ्लाइट रात 1.10 बजे आई।

Share:

Next Post

एक शहर, दो मौसम... पश्चिमी शहर की अपेक्षा पूरब में 3 डिग्री ज्यादा ठंडा

Sun Nov 5 , 2023
एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, कृषि महाविद्यालय पर 14 डिग्री शहर में धीरे-धीरे होने लगी ठंड की आहट इंदौर। शहर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद अब एक ही शहर में दो मौसम भी नजर आने लगे हैं। पश्चिमी शहर की अपेक्षा पूर्वी शहर में ठंड ज्यादा पड़ रही है। शहर के दोनों हिस्सों […]