img-fluid

जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी… फरार दिव्या चौधरी अरेस्ट

October 08, 2026

अजमेर: अजमेर सेंट्रल जेल में नियम विरुद्ध सजायाफ्ता महिला कैदियों से करवाए थे घरेलू काम. इसी मामले में आरोपी तत्कालीन प्रभारी महिला जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो महीने से फरार चल रही निलंबित जेलर को अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कोटा स्थित एक आवासीय फ्लैट से दबोचा. रोचक बात ये है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिव्या चौधरी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इसके साथ ही दिव्या चौधरी उसी अजमेर सेंट्रल जेल में बंदी बनकर पहुंच गईं, जहां वो कभी जेलर के पद पर तैनात थीं.

मामला 12 जुलाई 2026 का है. जब अजमेर महिला जेल की तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी ने महिला प्रहरी सोनिया चौधरी के साथ मिलकर दो महिला बंदियों से घरेलू काम करवाया. दिव्या ने महिला बंदियों किरण और सना को बिना किसी कानूनी अनुमति और जेल रिकॉर्ड में एंट्री किए निजी गाड़ी से बाहर निकाला. जब मेन गेट पर तैनात महिला कर्मचारियों ने कैदियों को बिना कागजात बाहर ले जाने का विरोध किया, तो जेलर दिव्या और सोनिया ने उन्हें डराया-धमकाया.

जेलर दोनों कैदियों को अजमेर स्थित एआरजी सिटी (ARG City) के अपने निजी फ्लैट पर ले गईं और वहां उनसे साफ-सफाई व घरेलू काम करवाया. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और दोनों कैदियों को वापस जेल दाखिल कराया गया.


  • घटना की विभागीय जांच के बाद उच्चाधिकारियों ने जेलर दिव्या चौधरी और महिला प्रहरी सोनिया चौधरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. निलंबन के दौरान दिव्या का मुख्यालय बीकानेर और सोनिया का मुख्यालय जोधपुर तय किया गया था. हालांकि, दोनों ही अपने मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के बजाय गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गईं. इसके बाद 5 अगस्त 2026 को केंद्रीय कारागृह अजमेर के अधीक्षक की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा (प्रकरण संख्या 209) दर्ज किया गया था.

    अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, एएसपी हिंमांशु जांगिड़ और डीएसपी (सीओ नॉर्थ) शिवम जोशी के सुपरविजन में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और CCTV फुटेज के आधार पर दिव्या चौधरी की लोकेशन ट्रेस की. पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी जेलर कोटा के एक आवासीय फ्लैट में छिपी हुई है. इसके बाद अजमेर पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

    मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ (अजमेर) शिवम जोशी ने बताया- अजमेर महिला जेल की तत्कालीन जेलर दिव्या चौधरी और महिला प्रहरी सोनिया ने कर्मचारियों के विरोध के बावजूद अवैध तरीके से दो निरुद्ध बंदियों को जेल से बाहर निकाला था. इस संबंध में BNS की संबंधित धाराओं और केंद्रीय कारागृह अधिनियम की धारा 42 के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कल कोटा से निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामले में सह-आरोपी महिला प्रहरी सोनिया की तलाश जारी है.

     

    Share:

  • नहीं सुनाई दे रहे संजा के गीत..विलुप्त होती संस्कृति

    Thu Oct 8 , 2026
    कभी हर गली में गूंजते थे संजा के गीत- अब पुराने शहर के घरों के बाहर भी नहीं दिख रही गोबर से बनी आकृतियां उज्जैन। श्राद्ध पक्ष में इन दिनों पितरों के मोक्ष और सुख-समृद्धि के लिए घरों में धूप-ध्यान, पवित्र नदियों के किनारे तर्पण-पूजन और दान-पुण्य का दौर चल रहा है। इसी श्राद्ध पक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved