देश राजनीति

राकांपा के इशारे पर काम कर रही शिवसेना : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (BJP state president Chandrakant Patil) ने शिवसेना पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे शिवसेना का खुद नुकसान हो रहा है।

चंद्रकांत पाटिल रविवार को पुणे स्थित कोथरुड में एक कार्यक्रम के लिए आए थे। इसके बाद पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि शिवसेना 2014 से ही राकांपा के इशारे पर काम कर रही है। उस समय शिवसेना, कांग्रेस व राकांपा की सदस्य संख्या 144 तक नहीं पहुंच सकी थी, इसी वजह से शिवसेना ने तीनों दलों को मिलाकर सरकार नहीं बनाई थी। 2019 में इन तीनों दलों की सदस्य संख्या 144 से अधिक हो गई, इसी वजह से तीनों दलों ने मिलकर महाविकास आघाड़ी के रूप में सरकार का गठन किया है।


चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना प्रवक्ता हमेशा राकांपा के एजेंडा के अनुसार काम कर रहे हैं, इससे शिवसेना पार्टी को नुकसान हो रहा है। राकांपा खुद शिवसेना नेताओं को प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है लेकिन शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री इस बात को समय रहते समझ नहीं रहे हैं। पाटिल ने कहा कि इसका निकट भविष्य में खामियाजा शिवसेना को ही भुगतना पड़ेगा।

चंद्रकांत पाटिल ने दोहराया कि भाजपा अब किसी भी कीमत पर शिवसेना के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी और अपने बल पर राज्य की सत्ता हासिल करेगी। इसका कारण भाजपा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जमीन से जुड़कर आम जनता के हित का काम कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Mon Sep 6 , 2021
6 सितंबर 2021 1. वह कौन सी चीज है जिसे सब बच्चे खाते तो हैं पर पसंद नहीं करते ? उत्तर……डांट या मार 2. वह क्या है, जो बाहर फ्री में और हॉस्पिटल में पैसों में मिलती है ? उत्तर…… ऑक्सीजन 3. ऐसी चीज बताओ, जो तुम्हारी है, लेकिन उसे दूसरे इस्तेमाल करते हैं? उत्तर.. […]