बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) फिर बाजार (Market) से तीन हजार करोड़ रुपयों (Three Thousand Crore Rupees) का नया कर्ज (New Loan) उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के मुंबई कार्यालय (Mumbai Office) के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज (Mortgage of Government Securities) पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज (Interest) का भुगतान (Payment) भी किया जाएगा।


25 जनवरी को लिया था कर्ज : इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।

राज्य का बजट तीन लाख करोड़ : बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2023 का नया बजट बनाया जा रहा है। इस बार तीन लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे अधिक का कर्ज सरकार बाजार से ले चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।

Share:

Next Post

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली, दोनों देशों के दर्जनों सैनिकों की रिहाई

Sat Feb 4 , 2023
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच दोनों देशों (Countries) के दर्जनों युद्धबंदी (Prisoner Of War) की अदला-बदली (Exchange) की गई। दोनों पक्षों के अधिकारियों (Officer) ने अपने-अपने युद्धबंदियों को लेकर अदला-बदली की। यूक्रेनी राष्ट्रपति (Ukrainian President) के शीर्ष सहयोगी एंड्री यरमक (Andrey Yermak) ने शनिवार को कहा कि 116 यूक्रेनी बंदी मुक्त किए गए। […]