भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

 शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीं भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं 

भोपाल । पांच दिवसीय दीपोत्सव के आखिरी दिन आज सोमवार को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। भाई दूज या यम द्वितीया का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसी पर्व के साथ पंच दिवसीय दीपोत्सव का समापन भी हो जाता है। भाई दूज पर भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। ये दिन भाई बहन के लिए स्पेशल होता है क्योंकि इस दिन बहनें अपने भाइयों को अपने घर भोजन के लिए बुलाती हैं और उन्हें प्यार से खाना खिलाती हैं। 
भाई दूज पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की है। सीएम शिवराज ने भाई दूज पर्व पर ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में लिखा ‘गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें। आपको ‘भाई दूज’ की आत्मीय बधाई! भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का धन उत्तरोत्तर समृद्ध हो। यमदेव की कृपा हो, सब सुखी हों और सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रदेश वासियों को भाई दूज पर्व पर बधाई देते हुए अपने ट्वीट में कहा ‘आप सभी को बहन-भाई के पवित्र त्यौहार भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाई दूज पर्व पर अपने बधाई संदेश में लिखा ‘सभी देशवासियों को भाई-बहन के पवित्र बंधन के पर्व भाई दूज ,यम द्वितीया और भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मां पीताम्बरा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।(हि.स.)

 

Share:

Next Post

इस फोन का कैमरा है सबसे धांसू, जानें पूरी डीटेल

Mon Nov 16 , 2020
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले DxOMark ने iPhone 12 Pro के कैमरा की टेस्ट रिपोर्ट पब्लिश की थी। इस रिपोर्ट में आईफोन 12 प्रो को Xiaomi Mi 10 Pro के बराबर 128 पॉइंट्स मिले थे। इस स्कोर के साथ बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन की लिस्ट में यह फोन चौथे नंबर पर रहा। अब DxOMark ने आईफोन […]