भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शिवराज सिंह चौहान ने कहा… कांग्रेस ने 50 साल में नहीं दी, लेकिन भाजपा ने एक दिन में दी करोड़ों की सौगात

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 50 साल में जो सड़कों की सौगात कांग्रेस ने नहीं दी। लेकिन भाजपा के नितिन गडकरी ने एक दिन में करोड़ों की सौगात बुंदेलखंड को दी है। कुछ लोग देश में ऐसे हो गए हैं जो राम के बारे में गलत बोलते हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता। राम हमारे प्राण हैं। रामराजा तो ओरछा में विराजमान हैंं। मध्यप्रदेश की किताबों में राम व तुलसी पढ़ाए जाएंगे। भारत जोड़ों यात्रा पर बोले एसी यात्राओं से क्या भारत जुड़ रहा है। भारत को तो नितिन गडकरी जोड़ रहे हैं। पहले भी सड़कें देखी थी। पहले गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्डे हैं पता ही नहीं चलता था। आज बैठकर चले जाओ लेकिन पेट का पानी नहीं हिलता। भारत यदि जुडऩा है तो मोदी जैसे जोड़ रहे हैं, गडकरी जैसे जोड़ रहे है। इस तरह से जुड़ रहे हैं।


केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र की 68 सौ करोड़ की सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और मंदिर का भ्रमण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था। लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में रद हो गया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री दतिया में श्रीपीतांबरा पीठ में भी दर्शन करे के लिए गए थे।

Share:

Next Post

बूथ सशक्तीकरण और चुनाव की बनेगी रणनीति

Tue Jan 24 , 2023
भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, विधायक, सांसद, जिला पंचायत सदस्य भी शामिल भोपाल। भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर चर्चा होगी। बैठक में मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इसके एक […]