img-fluid

“ट्रंप की हत्या के प्रयास से स्तब्ध”, ह्वाइट हाउस पर हमले के बाद बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू

April 26, 2026

तेल-अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हुए हमले को राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास बताया है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में नेतन्याहू ने लिखा, “सारा और मैं कल रात वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास किए जाने से स्तब्ध रह गए। हम राहत महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी सुरक्षित और मजबूत हैं। घायल पुलिस अधिकारी को हम पूरी तरह से और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की तेज और निर्णायक कार्रवाई के लिए उन्हें सलाम करते हैं।”


  • ह्वाइट हाउस की करेस्पांडेंट्स डिनर पार्टी में शनिवार की रात अचानक एक हमलावर गोलियां बरसता हुआ घुस गया। वह ट्रंप के बिलकुल करीब पहुंचने ही वाला था कि सुरक्षा एजेंसियों ने उसको काबू में ले लिया। अभी उसकी मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह ट्रंप की हत्या के इरादे से ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में घुसा था। इजरायल के प्रधानमंत्री ने ट्रंप की हत्या के इस खतरनाक प्रयासों के बारे में जानकर हैरान हैं। सुरक्षा एजेंसियां हमलावर को कब्जे में लेने के बाद से पूछताछ कर रही हैं। हमलावर के पास से गन, चाकू समेत अन्य खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।

    Share:

  • चीन की AI कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती, DeepSeek पर लगे गंभीर आरोप

    Sun Apr 26 , 2026
    डेस्क: अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी की जंग एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है. इस बार विवाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर है. अमेरिका ने दुनियाभर में अपने राजनयिकों को निर्देश दिया है कि वे चीनी AI कंपनियों द्वारा अमेरिकी तकनीक के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताएं. रिपोर्ट के मुताबिक, DeepSeek, Moonshot […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved