छोटी बहन बड़ी को बस में बैठाने के लिए निकली… पहुंचने से पहले हो गया हादसा
इंदौर। एक्टिवा सवार दो बहनों को सिटी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में छोटी बहन की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले बस चालक पर केस दर्ज किया है। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के पास की घटना है।
निरंजनपुर में रहने वाले धन्नालाल जामले की बड़ी बेटी चेतना देवास में एक स्कूल में टीचर है। वह रोज देवास बस से आना-जाना करती थी। कल उसकी बहन 21 साल की भावना उसे बस में बैठाने के लिए रेडिसन चौराहे पर छोडऩे के लिए एक्टिवा से जा रही थी। गाड़ी चेतना चला रही थी। बॉम्बे अस्पताल के सामने सिटी बस का चालक बस को लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और दोनों बहनों को टक्कर मार दी। घटना में भावना को ज्यादा चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। वह पढ़ाई करती थी। सिटी बस के चालक पर बस के नंबर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
इंदौर। वध के लिए कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे गोवंश को कल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुक्त करवाया। तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि लोडिंग कंटेनर में वध के लिए गोवंश को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दिए […]
इंदौर। यातायात पुलिस (Traffic police) लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ही अब स्वस्थ रहना भी सिखाने वाली है। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। आज सुबह 6 बजे यातायात के अमले ने जुम्बा एक्टिविटी (zumba activity) के साथ लोगों को सुरक्षित रहने और यातायात के नियमों का पालन करने […]
इंदौर। नगर निगम के शहरभर में 102 मार्केट है और इनमें कई दुकानों का किराया वर्षों से निगम को नहीं मिला है। ऐसे बड़े बकायादारों की सूची निकालकर आज राजस्व विभाग की टीमें मार्केटों में दुकान सील करने पहुंचेगी। इनमें कई प्रमुख मार्केट भी शामिल है, जहां के दुकानदारों पर लाखों की राशि बकाया है। […]
इंदौर। छत्रीपुरा पुलिस थाने (Chhatripura Police Station) के पास संचालित बीबीसी कैफे के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे पकड़ने गई लेकिन वह फरार हो गया। कैफे संचालक अपने यहां लड़का-लड़की को एक घंटे के लिए प्राइवेट केबिन देता है। इसके लिए उसने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल (video viral […]