img-fluid

सुगम परिवहन सेवा के प्रथम चरण में उज्जैन- इंदौर 6 बस चलेगी

June 15, 2026

  • हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सीसीटीवी और लाइव ट्रैकिंग से होगी निगरानी

उज्जैन। इंदौर से जल्द ही सार्वजनिक परिवहन के नए और आधुनिक दौर की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत छह रूटों पर 26 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए एआईसीटीसीएल द्वारा टेंडर जारी किए गए हैं। अनुबंध के तहत इन बसों को जुलाई माह से शुरू होने वाली नई बस सेवा में शामिल किया जाएगा। सुगम परिवहन सेवा के प्रथम चरण में उज्जैन- इंदौर 6 बस चलेगी। हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सीसीटीवी और लाइव ट्रैकिंग से निगरानी होगी।



  • राज्य सरकार जुलाई में इंदौर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बसों का संचालन शुरू कर रही है। पहले चरण में अनुबंध के आधार पर 12 मीटर इलेक्ट्रिक इंजन वाली 26 बसें चलाने की योजना है। इसके लिए 22 जून तक टेंडर बुलाए गए हैं। तीन वर्ष बस संचालन का अनुभव रखने वाले ऑपरेटर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ऑपरेटर के लिए 10 करोड़ का टर्नओवर होना जरूरी है। एक या तीन ऑपरेटर एक साथ भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। 23 जून को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसमें सफल रहने पर ऑपरेटर और एआईसीटीसीएल के बीच दस साल बस संचालन का अनुबंध होगा। बाद में अनुबंध को दो वर्ष आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकेगा। चयनित ऑपरेटरों को नई इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध करानी होगी। ऑपरेटरों को इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए बस डिपो के अलावा रूट पर और अंतिम पड़ाव पर चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था करनी होगी। अनुबंध करने वाले ऑपरेटर को नई इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर सरकार की तरफ से बस की कीमत या 1.50 करोड़, जो भी कम हो, का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान चार चरणों में मिलेगा। रूट प्लानिंग, सर्विस स्टैंडर्ड्स और ऑपरेशनल मॉनिटरिंग एआईसीटीसीएल करेगा। वहीं बस ऑपरेटर को सुरक्षित और कस्टमर-ओरिएंटेड सर्विस देनी होगी।

    Share:

  • ढाबा रोड पर नहर की तरह पानी बहा... राईजिंग लाईन फोड़ दी

    Mon Jun 15 , 2026
    नगर निगम का अमला खड़े रहकर काम नहीं करा रहा-जेसीबी वाले कर रहे मनमानी-लाखों गेलन पानी बहा उज्जैन। शहर में चौड़ीकरण तो हो रहा है लेकिन उसकी मॉनीटरिंग नहीं की जा रही है इसलिए खुदाई करने वाले पानी की और टेलीफोन की लाईनें तोड़ रहे हैं जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ढाबा रोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved