उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

लोगों के लिए जल्द खुलेगा Smart Swimming Pool

  • तैयार होने के बाद कोरोना के कारण दो साल रहा बंद-आज खेल संगठन के साथ होगी बैठक

उज्जैन। करीब साढ़े 7 करोड़ की लागत से 2 साल पहले नगर निगम ने नजर अली मिल परिसर में स्मार्ट स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया था। इसका शुभारंभ भी हो गया था लेकिन कोरोना के कारण दो साल से गर्मियों में इसे बंद रखना पड़ा था। इस बार लोगों के लिए यह जल्द खुलेगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी आज खेल संगठन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार स्मार्ट स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। इसका शुभारंभ दो साल पहले हो गया था परंतु कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से लेकर अब तक दो गर्मी के सीजन में इसे संचालित नहीं किया जा सका।


अब जबकि कोरोना कंट्रोल में आ गया है और अन्य सभी प्रकार के बड़े आयोजन को भी शासन ने कोरोना गाईड लाईन से मुक्त कर दिया है तो नगर निगम के अधिकारी भी अब स्मार्ट स्वीमिंग पूल को इसी महीने से आरंभ करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए आज दोपहर बाद निगम अधिकारियों ने खेल संगठन के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। इसमें स्वीमिंग पूल के शुभारंभ तथा वहाँ की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में निर्णय लिया जाएगा। स्वीमिंग पूल का संचालन फिलहाल नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त स्वीमिंग पूल के शुभारंभ के दौरान दो साल पहले ही लोगों के लिए यहाँ रजिस्ट्रेशन और दरें तय कर दी गई थी। इसमें छोटे बच्चों के लिए 700 रुपए प्रतिमाह और बड़े लोगों के लिए 1 हजार रुपए प्रति माह शुल्क निर्धारित किया गया था। कई लोगों ने तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी कराए थे।

Share:

Next Post

सरकार लोन दे रही हैं लेकिन बैंकें मामला उलझा रही

Mon Mar 7 , 2022
महिला बाल विकास विभाग को महिला दिवस के पहले देना है करीब 300 महिलाओं को लोन-महिलाओं में रुचि नहीं उज्जैन। कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनको लोन देने के निर्देश महिला बाल विकास के प्रदेश के अधिकारियों ने दिए हैं लेकिन बैंकों की जटिल प्रक्रिया और […]