धर्म-ज्‍योतिष

दुनिया के कई हिस्सों में लगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या ना करें

नई दिल्ली। 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse ) लग गया है। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse )वैशाख अमावस्या पर लगा है, जिसे हाइब्रिड ग्रहण भी कहा जा रहा है। आज 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लग गया। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा है। पंचांग के मुताबिक, सूर्य ग्रहण (Solar eclipse ) हमेशा अमावस्या तिथि और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। यह एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा, जो 100 साल बाद बना है।


कहां-कहां दिखाई देगा आज का सूर्य ग्रहण
ज्योतिषशास्त्रों और मान्यताओं के मुताबिक, किसी भी ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। यही वजह है कि जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाएं होती हैं तो इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ वर्जित रहते हैं, मंदिरों के कपाट तक नहीं खोले जाते। साल का पहला सूर्य ग्रहण पूर्व और दक्षिण एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से देखा जा सकता है।

ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए इन मंत्रों का जाप करें

  • ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
  • ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।
    ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में होने जा रहा है। इसलिए इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव भी बढ़ने की आशंका है। वृषभ राशि के जातकों पर भी इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस समय जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने बचें। कन्या राशि के जातकों को भी इस समय सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको आर्थिक और मानसिक परेशानी हो सकती है।

 

Share:

Next Post

इंडियाज बेस्ट डांसर के कंटेस्टेंट के साथ बदतमीजी, मारपीट और धक्का मुक्की का वीडियो आया सामने

Thu Apr 20 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ (India’s Best Dancer) के पूर्व प्रतिभागी वरुण डागर (Varun Dagar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि जब वह दिल्ली के कनॉट प्लेस पर डांस परफॉर्मेंस दे रहे […]