
डेस्क: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को खगोलीय घटना माना जाता है. साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लग रहा है. सूर्य ग्रहण न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि में महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रहण लगने की वजह से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है.
हिंदू पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. सूर्य ग्रहण को कन्या राशि में लगने से कुछ राशि की जातकों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है. ज्योतिष बताते हैं कि 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण लगने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है लेकिन चार राशि के जातक पर इसका ज्यादा प्रभाव दिखेगा. इसमें मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि और धनु राशि के जातक शामिल हैं.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved