आचंलिक

डबल इंजन की सरकार से जन समस्याओं का समाधान और रिकॉर्ड चहुमुखी विकास सबके सामने : श्री सांरग

सीहोर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला मु यालय सीहोर में भाजपा ने कार्यकर्ता स मेलन करने की शुरुआत कर दी है। जिला मु यालय पर भाजपा का कार्यकर्ता स मेलन हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर एहसास हो रहा था कि यह कार्यकर्ताओं का महाकुंभ है। जिसमें मु य अतिथि के रूप में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। इस आयोजन में शामिल होने आए मंत्री विश्वास सारंग का क्षेत्र के विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
विधायक सुदेश राय के कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र सीहोर के भाजपा कार्यकर्ताओं का स मेलन हुआ। इस स मेलन में सीहोर नगर मंडल सहित श्यामपुर, देवीपुरा सहित अन्य क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता स मेलन में रवि मालवीय, सीताराम यादव, रवि नागले, नरेश मेवाड़ा, राजेश राठौर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि इस बार भी कमल खिलने वाला है और विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी भाजपा रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से रिकॉर्ड विकास हुआ है और यह सभी देख रहे हैं कि भाजपा शासनकाल में जन समस्याओं का समाधान काफी जल्दी होता है और चहुमुखी विकास सबके सामने है।
सीहोर विधानसभा कार्यकर्ता स मेलन में युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार, विस्तारक डॉ दिनेश भार्गव, देवीपुरा मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा समेत विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारीगण समेत बड़ी सं या में स पूर्ण विधानसभा क्षेत्र से अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया की हर बूथ पर भाजपा का कमल खिले,डबल इंजन सरकार के बल पर हमारा देश और प्रदेश उन्नति के शिखर पर पहुंचे, हर कार्यकर्ता का स मान उसके द्वारा बताए समाज कल्याण के काम हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share:

Next Post

34 मोतियाबिंद मरीजों का सेवासदन में होगा आप्रेशन

Tue Aug 8 , 2023
गंजबासौदा। नेत्र शिविर नागरिक समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में विशेष सहयोगी सेवाभावी संस्था दमयंती धर्मकांटा सेवार्थ के सौजन्य से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ द्वारा हितकारिणी धर्मशाला में 7 अगस्त 2023 दिन सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेत्र शिविर का कैंप आयोजित किया गया। सेवा सदन से […]