img-fluid

कहीं 1 वोट से जीत, कहीं लाखों का अंतर! 5 राज्यों के चुनाव में बने जीत-हार के अनोखे रिकॉर्ड

May 05, 2026

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों (Assembly election results) ने राजनीति के कई दिलचस्प आंकड़े सामने ला दिए। कहीं उम्मीदवार सिर्फ 1 वोट से जीत गया, तो कहीं रिकॉर्ड मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई।

4 मई को घोषित हुए चुनाव नतीजों में पश्चिम बंगाल , तमिल नाडू, केरल और असम समेत पांच राज्यों में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।


  • सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। राजारहाट न्यू टाउन सीट पर (TMC) के तापश चटर्जी ने भाजपा उम्मीदवार को महज 323 वोटों से हराया, जो राज्य की सबसे करीबी जीतों में से एक रही।

    वहीं Tamil Nadu में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की रही। तिरुप्पत्तूर सीट पर TVK उम्मीदवार ने सिर्फ 1 वोट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। यह इस चुनाव की सबसे छोटी जीत मानी जा रही है।

    इसी राज्य में सबसे बड़ी जीत भी TVK के नाम रही। माधवरम सीट से एम.एल. विजयप्रभु ने 94,985 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, जो पूरे राज्य का सबसे बड़ा जीत का अंतर रहा।

    Kerala में भी करीबी मुकाबले देखने को मिले। मनालूर सीट पर Communist Party of India (Marxist) के प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 126 वोटों से हराया—यह राज्य की सबसे छोटी जीत रही।

    वहीं केरल में सबसे बड़ी जीत मलप्पुरम सीट से देखने को मिली, जहां Indian Union Muslim League के पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने 85,327 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

    Assam में हाजो-सुआलकुची सीट सबसे करीबी मुकाबले की गवाह बनी, जहां Asom Gana Parishad के प्रकाश चंद्र दास ने कांग्रेस प्रत्याशी को 724 वोटों से हराया।

    जबकि असम में सबसे बड़ी जीत जगिरोड (SC) सीट से Bharatiya Janata Party के पिजुश हजारिका ने दर्ज की, जिन्होंने 93,584 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

    इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत होती है। जहां एक वोट भी जीत दिला सकता है, वहीं जनता का भारी समर्थन रिकॉर्ड अंतर से जीत का इतिहास भी रच सकता है।

    Share:

  • IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ समीकरण: एक जीत से बदल सकती है तस्वीर, अभी भी जिंदा हैं उम्मीदें

    Tue May 5 , 2026
    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 (IPL 2026)अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर साफ होती जा रही है। ऐसे में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस(champions Mumbai Indians) ने एक बार फिर अपने फैंस को उम्मीद की वजह दी है। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium)में खेले गए मुकाबले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved