आचंलिक

सोमवती अमावस्या: मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच छाई हरियाली

नागदा। सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला तो दूसरी तरफ नगर की सामाजिक संस्थाओं ने पौधारोपण करके हरियाली लाने का प्रयास किया। सोमवार को जगह-जगह इस तरह के आयोजन हुए। इसी दिन दूसरा सावन सोमवार होने से शिवालयों में दर्शन के लिए भक्त भी पहुँचे। रुद्राभिषेक के अनुष्ठान भी कराए गए। भक्तों ने अलसुबह जल्दी पहुँचकर भोलेनाथ का पूजन किया।

यहाँ हुए आयोजन
श्रीराम कॉलोनी स्थित सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर पर कन्याभोज का आयोजन किया गया। पुजारी अशोक जोशी ने बताया सुबह शनिदेव का महाअभिषेक, श्रृंगार किया गया। ट्री-फाउंडेशन इंडिया, लायंस क्लब के तत्वावधान में बिजली कंपनी कार्यालय परिसर, सरकारी अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक राशीद खान ने बताया संस्था द्वारा पिछले तीन सालों से पौधारोपण किया जा रहा हैं। ग्रेसिम जनसेवा ट्रस्ट व ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण परियोजना के तहत पौधारोपण किया गया। हरियाली अमावस्या पर ग्राम निपानिया में महिलाओं ने पौधारोपण किया। समूह की लगभग 40 महिलाओं ने पंचायत भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी भवन में पौधे लगाएं। प्रकाशमुनिजी की प्रेरणा से श्रीकृष्णा गोशाला रिंगनिया में गो-सेवा की गई जिसके अंतर्गत गायों को 21 औषधियों से युक्त 1711 लड्डू, 100 किलो लापसी, हरा चारा खिलाया गया।


शिव प्रतिमा की स्थापना की
वार्ड नंबर 21 स्थित शिवपुरा कॉलोनी में शिव प्रतिमा की स्थापना की गई। पूर्व पार्षद विजय पटेल ने बताया कि लगभग एक वर्ष से क्षेत्र की महिलाओं द्वारा शिव प्रतिमा स्थापित करने की माँग की जा रही थी। सोमवार को हरियाली अमावस्या पर विधि विधान से प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान अनिल परेल, यशवंत आर्य, अमर सोलंकी आदि मौजूद रहे।

न्यायालय परिसर में महाआरती
न्यायालय परिसर में स्थित प्रत्यक्ष महादेव परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, पार्षद विशाल गुर्जर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजयसिंह वर्मा, जैना श्रीमाल, प्रीति श्रीमाल, केशवसिंह रघुवंशी, रमेशचंद्र चंदेल, आदित्यसिंह तंवर, विनोदसिंह रघुवंश्ी, शैलेंद्रसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Share:

Next Post

स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए जागरुकता अभियान

Tue Jul 18 , 2023
250 माता समिति सदस्य, 130 शासकीय स्कूलों के शिक्षक, 60 पंचायत सदस्य, 1300 ग्रामीणों ने भाग लिया नागदा। ग्रेसिम जनसेवा ट्रस्ट व एड-एट-एक्शन द्वारा नागदा-खाचरौद ब्लॉक के 20 गांव 37 स्कूल, 25 आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाई जा रही परियोजना गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अंतर्गत सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए जागरुकता […]