
डेस्क: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वैश्विक मार्केट में सोनी ने RX10 V कैमरा को लॉन्च कर दिया गया है, जो इसके साइबरशॉट कॉम्पैक्ट कैमरा लाइनअप का नया वेरिएंट है. कंपनी के मुताबिक, पांचवी जनरेशन के इस मॉडल में ZEISS Vario-Sonnar T 24-600mm F2.4-4.0 लेंस लगा है, जिसमें 25x ऑप्टिकल ज़ूम है. इसमें 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर है, जो सोनी के अपने BIONZ XR इमेज प्रोसेसर से लैस है. सोनी ने कैमरे में रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस के लिए AI प्रोसेसिंग यूनिट भी दी है. यह 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.
सोनी RX10 V की कीमत यूरोपीय संघ में 2,499 यूरो (लगभग 2.72 लाख रुपये) और ब्रिटेन में लगभग 2,199 पाउंड (लगभग 2.81 लाख रुपये) है. इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है. कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
सोनी RX10 V में लगभग 20.1 मेगापिक्सेल वाला 1.0-टाइप स्टैक्ड एक्समोर RS CMOS सेंसर है, जो BIONZ XR इमेज प्रोसेसिंग इंजन से लैस है. कंपनी ने इसमें 24-600 मिमी के समतुल्य फोकल रेंज, 25x ऑप्टिकल ज़ूम और f2.4 से f4.0 तक के अपर्चर वाला फिक्स्ड ज़ीस वेरियो-सोनार T लेंस लगाया है. कंपनी का दावा है कि यह कैमरा वाइड एंगल में 3 सेमी से लेकर टेलीफोटो एंगल में 72 सेमी तक की मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है.
इस कॉम्पैक्ट कैमरे में इंटीग्रेटेड एआई प्रोसेसिंग यूनिट है जो रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस (एएफ) की सुविधा देती है. जिससे आप इंसान, , जानवर, पक्षी, कीड़े, कार, ट्रेन और हवाई जहाज को पहचान और ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा, बिल्ट-इन ऑटो रिकग्निशन मोड और ह्यूमन पोज एस्टिमेशन टेक्नोलॉजी बेहतर सब्जेक्ट ट्रैकिंग प्रोवाइड करती हैं. कुल मिलाकर, सोनी आरएक्स10 वी में 575 तक फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट हैं और यह कंटीन्यूअस एएफ/एई ट्रैकिंग के साथ 30fps तक की ब्लैकआउट बर्स्ट स्पीड पर शूट कर सकता है.
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, यह कैमरा 120fps तक 4K रिकॉर्डिंग और 5x तक स्लो-मोशन प्लेबैक को सपोर्ट करता है. इसमें 10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग, S-Cinetone, S-Log3, एक्टिव मोड इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, यूज़र-इम्पोर्टेड LUT सपोर्ट, ऑटो फ्रेमिंग, टाइम-लैप्स और स्टिल एक्सट्रैक्शन के लिए शॉट मार्क जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. ऑडियो के लिए, इसमें सोनी का मल्टी इंटरफेस शू इस्तेमाल किया गया है, जो कम्पैटिबल डिजिटल माइक्रोफोन के साथ काम करता है.
सोनी RX10 V में 3.68 मिलियन डॉट्स और 0.78x वाला 0.5 इंच का क्वाड-VGA OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर है, साथ ही 1.62 मिलियन डॉट्स वाला 3.0 इंच का टिल्टिंग LCD टचस्क्रीन भी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved