भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जल्द साउथ अफ्रीका से आएंगे 12 चीते

  • साउथ अफ्रीका के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दी मंजूरी,अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष
  • प्रोजेक्ट में बाधा डालने के हो रहे थे प्रयास

भोपाल। कूनो में नामीबिया से आठ चीते आने के बाद अब साउथ अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की बाधाएं दूर हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन एवं पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने 12 चीतों को भारत लाने के लिए तैयार एमओयू को मंजूरी दे दी है। चीतों का यह प्रोजेक्ट पहले ही पूरा हो जाता लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों की एक लाबी इसमें बाधा डालने का प्रयास कर रही थी। यहां यह बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ा जा चुका है। यहां से बड़े बाड़े में भी चीतों को हाल ही में छोड़ दिया गया। जुलाई 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से चीता प्रोजेक्ट के लिए 12 चीतों को दिए जाने का आग्रह किया था।


बताया गया है कि शुरूआत में नामीबिया व साउथ अफ्रीका से एक साथ चीते भारत आने थे। साउथ अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों में से नौ चीतों को पहले ही लिंपोपो प्रांत के रूइबर्ग में और बाकी फिंडा,क्वाजुलु-नटाल प्रांत में क्वारंटाइन हैं। अब जल्द यह चीते भारत लाए जाएंगें जोकि नामीबिया की तरह ग्वालियर होकर की कूनो पहुंचाए जाएंगें। सूत्रों के अनुसार कूनों में 21 चीतों को रखे जाने की क्षमता है जिसके विस्तार होने के बाद यहां 36 चीते तक रखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कूनों में अफ्रीका से 8 चीते आए हैं। इन सभी को छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में भेज दिया गया है। साथ ही इन चीतों ने शिकार करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि 12 चीते और आते हैं तो कूनों में चीतों की संख्या बढ़ जाएगी। चीतों के लिए क्षेत्र को बढ़ाया भी जा रहा है।

Share:

Next Post

10 माह का रोडमैप तैयार कर मैदानी मोर्चा संभालेगी भाजपा

Sun Dec 4 , 2022
अब भाजपा का फोकस आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर दिल्ली में पार्टी पदाधिकारी मप्र सहित 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर करेंगे मंथन। भोपाल। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बाद भाजपा का फोकस अब 2023 में देश के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव पर है। इसके लिए पार्टी ने […]