भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा!

  • 14 अप्रैल को महू से अखिलेश यादव करेंगे शंखनाद, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे उठाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) भी हाथ आजमाएगी। पार्टी सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेगी। 14 अप्रैल को पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इंदौर के महू से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट भी घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने बताया कि पार्टी जॉइन करने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव महू में जॉइनिंग कराएंगे। वहीं, अब जो भी जॉइनिंग होगी, वह भोपाल में ही होगी। टिकट की घोषणा जरूर लखनऊ से की जाएगी। कुछ कैंडिडेट्स की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव को दे दी है। पहले फेज में कैंडिडेट्स की घोषणा की जाएगी।


महू में अंबेडकर की जन्मस्थली पर जाएंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव 14 अप्रैल को महू आकर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां पर सभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनावी साल में यादव का यह पहला मध्यप्रदेश दौरा होगा।

पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो करीब 50 सीटों पर सपा ने कैंडिडेट्स उतारे थे, लेकिन जीत एक सीट पर ही मिली थी। बिजावर से सपा ने जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी ने 109, कांग्रेस ने 114, बसपा ने 2 और निर्दलीय कैंडिडेट्स ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार सभी सीटों पर सपा कैंडिडेट5्स उतरने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की जड़ें मजबूत करना काफी मुश्किल हैं, क्योंकि मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का करीब 56 महीने का कार्यकाल छोड़ दें तो वर्ष 2003 से अब तक बीजेपी ही काबिज है। हालांकि, पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी भी मप्र में जड़ें मजबूत कर रही है। ऐसे में सपा की राह आसान नहीं होगी। प्रदेश अध्यक्ष पटेल का कहना है कि मध्यप्रदेश में पार्टी काफी मजबूत हुई है। जिसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

Share:

Next Post

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे कर्मचारी संगठन

Sat Jan 14 , 2023
कमलनाथ की घोषणा के बाद से मंत्रालय में चल रहा बदलाव पर मंथन भोपाल। प्रदेश में कर्मचारी संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। कर्मचारियों की एक प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना भी है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन सरकार को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। हाल ही में हिमाचल […]