खेल

स्पेन मास्टर्स 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द

बार्सिलोना। स्पेन मास्टर्स 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Spain Masters 2022 badminton tournament) को रद्द (canceled) कर दिया गया है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) (Badminton World Federation (BWF)) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। स्पेन मास्टर्स 2022 टूर्नामेंट का आयोजन 01 मार्च से 6 मार्च तक होना था।


बीडब्ल्यूएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “स्पेनिश बैडमिंटन फेडरेशन ने पुष्टि की है कि वे योजना के अनुसार टूर्नामेंट का मंचन करने में सक्षम नहीं हैं। 2022 के लिए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर कैलेंडर का शेष हिस्सा अपरिवर्तित है।”

बीडब्ल्यूएफ ने आगे कहा, “बीडब्ल्यूएफ, कोविड-19 की कठिन चुनौतियों के बावजूद अपने वर्ल्ड टूर मेजबानों के सहयोग से, आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटा हुआ है।” (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

प्रियंका वाड्रा मुस्लिमों के बीच हो रहीं लोकप्रिय, अखिलेश के लिए नुकसानदेह

Sat Jan 15 , 2022
– उमेश चतुर्वेदी हाल के दिनों में लगातार तीन बार कांग्रेस के लिए संकट मोचक की भूमिका निभा चुकीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। उन्हें लग रहा है कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में वे पार्टी को कम से कम ऐसी स्थिति में लाने […]