खेल मध्‍यप्रदेश

परिस्थितियां सामान्य होते ही शुरू की जायेंगी खेल गतिविधियां

भोपाल ! संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन (Director Sports and Youth Welfare Pawan Jain) आज वर्चुअल मीटिंग (Virtual meeting) के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला खेल अधिकारियों से रूबरू हुए और खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिला खेल अधिकारी से चर्चा कर कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित अधिकारी, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की कुशलक्षेम पूछी और हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाया। वर्चुअल मीटिंग में संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान (Joint Director Dr. Vinod Pradhan in virtual meeting) और बी.एस. यादव ने भी जिला खेल अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
टैलेंट सर्च की तैयारी करें

    खेल संचालक श्री पवन जैन ने जिला खेल अधिकारियों से चर्चा कर उनके जिलों में प्रचलित खेलों और प्रतिभावान खिलाड़ियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्थिति सामान्य होने पर खेल गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में टैलेंट सर्च के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने टैलेंट सर्च के लिए सभी आवश्यक तैयारी प्रारंभ करने के खेल अधिकारियों को निर्देश दिए।

अधिकारी फील्ड विजिट करें

  खेल संचालक श्री जैन ने जिला खेल अधिकारियों से कहा कि वे खेल विभाग द्वारा निर्मित समस्त खेल सुविधाओं का प्रॉपर मेंटेनेंस सुनिश्चित करें। खेल अधोसंरचनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए फील्ड विजिट करें और इसकी जानकारी से संचालनालय को अवगत कराएं।

एनपीएस की कटौती की जाय

    खेल संचालक श्री पवन जैन ने कर्मचारियों के ईपीएफ (एम्पलाई प्रोविडेंट फंड) के स्थान पर एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) की कटौती करने के संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश का उल्लेख करते हुए सभी कर्मचारियों के एनपीएस की कटौती करने के जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी

      जिला खेल अधिकारियों से कोरोना संक्रमण से प्रभावित अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछकर उनकी हौसला अफजाई की। खेल संचालक श्री पवन जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन और कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन कर हम इस महामारी को शिकस्त दे सकते हैं। कोरोना काल से सबक लेकर लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। कोरोना पॉजिटिव होने पर घबराएं नहीं बल्कि इसका उपचार कराएं। बीमारी को शिकस्त देने के लिए अपना मनोबल बनाए रखें।

Share:

Next Post

धर्मशाला: कांगड़ा घाटी में आंधी-तूफान के बीच ओलावृष्टि से लुढ़का पारा

Wed May 12 , 2021
धर्मशाला। मौसम के एक बार फिर से करवट लेने से कांगड़ा घाटी (Kangra Valley) में बुधवार को झमाझम बारिश के साथ तेज हवा और ओले भी गिरने से पारा लुढ़क गया है। मौसम के इस मिजाज से मई माह में भी दिसम्बर की सर्दी का अहसास होने लगा है। बुधवार सुबह मौसम साफ था लेकिन […]