विदेश

श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप (illegal fishing charges) में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार (23 Indian fishermen arrested) कर उनकी पांच नौकाएं जब्त(five boats seized) कर लीं। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया।



श्रीलंकाई नौसेना(Sri Lankan Navy) के मुताबिक, श्रीलंकाई जलक्षेत्र (Sri Lankan waters) में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को रोका जा रहा है। अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिए गए। साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं।

Share:

Next Post

भक्तों के लिए दो साल बाद खुला नेपाल का तलेजू भवानी मंदिर

Fri Oct 15 , 2021
काठमांडु। नेपाल (Nepal) में दो साल से कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण बंद तलेजू भवानी मंदिर(Taleju Bhavani Temple) के कपाट भक्तों के लिए फिर से खोल दिए (The doors were reopened for devotees) गए हैं। बृहस्पतिवार को बसंतपुर दरबार चौराहे के सभी कोनों तक श्रद्धालुओं की लंबी और घुमावदार कतारें लगी हुई देखी गईं। […]