
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सामने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने के बाद सुर्खियों में आए स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा में होने वाला कॉमेडी शो रद्द कर दिया गया है. पुलकित ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है. शो रद्द करने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘अब अंडरग्राउंड जाने का समय आ गया है.’ इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके शो रद्द होने के पीछे के सटीक कारण को लेकर चर्चा चल रही है.
दरअसल, पुल्कित मनी का रविवार शाम को नोएडा में सेक्टर-76 स्थित House of AMP Comedy Club में शो होना था. पुल्कित मनी ने सोशल मीडिया पर शो कैंसिल होने की जानकारी दी है. शो कैंसिल करने का कारण पुल्कित मनी ने खुद ऑर्गनाइजर को अपनी तबियत खराब होना बताया है. बीती शाम को ऑर्गनाइजर ने मैसेज कर जानकारी दी थी. ऑर्गनाइजर अभिषेक शाहू का फोन पर बात करते हुए शो कैंसिल का कन्फर्मेशन कर रहे हैं.
राहुल गांधी के सामने की पीएम मोदी मिमिक्री
19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलकित मणि राहुल गांधी के साथ मंच पर थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के अंदाज और उनके कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों की नकल की. उन्होंने विदेशी नेताओं से मुलाकातों, ‘मेरे दोस्त’ के जिक्र और बच्चों के साथ सिक्के के खेल का हवाला देते हुए हास्यपूर्ण प्रस्तुतियां दीं.
वीडियो वायरल होने पर बीजेपी ने जताई आपत्ति
इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलकित सुर्खियों में आ गए. राहुल गांधी और पुलकित मणि की इस नकल के लिए भाजपा ने उनकी आलोचना की. भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए कुछ संदर्भों पर आपत्ति जताई है. इससे कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.
खुद दी कॉमेडी शो रद्द होने की जानकारी
इंदौर शो के बाद, पुलकित मणि ने खुद सोशल मीडिया पर बताया की कि उन्होंने नोएडा में अपना कॉमेडी शो रद्द कर दिया है. इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स चर्चा कर रहे हैं कि पुलकित ने शो के दौरान भ्रम या विवाद की संभावना के कारण शो रद्द किया है. शो रद्द होने के बाद, पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है.’ इस पोस्ट ने उनके इस फैसले पर चर्चा को और बढ़ा दिया है.
‘हनी हू इज फनी’ के नाम से भी जाने जाते हैं पुलकित
पुलकित मणि सोशल मीडिया पर ‘हनी हू इज फनी’ के नाम से भी जाने जाते हैं. वे पहले भी अपने राजनीतिक व्यंग्य, मिमिक्री और सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी के लिए चर्चा में रह चुके हैं. अब इंदौर में हुए कार्यक्रम, उसके बाद हुए राजनीतिक विवाद और नोएडा शो रद्द करने के फैसले के कारण पुलकित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved