देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा, कांग्रेस की जगह केवल संग्रहालय में

राजगढ़। गरीब वर्ग के लिए सर्वाधिक योजनाएं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने शुरू की हैं। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ के त्रिदेव की है। कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है, कांग्रेस सिर्फ हमारे बूथ के कार्यक्रमों की कॉपी कर रही है। कांग्रेस (Congress) की जगह केवल संग्रहालय में है। आने वाले चुनावी दंगल में कमल खिलना चाहिए, यह संकल्प लें और इस जिले को कांग्रेस मुक्त बनायें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को राजगढ़ के मंगल भवन में आयोजित त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।



भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao) रविवार को राजगढ़ प्रवास पर थे। राजगढ़ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने संगठनात्मक प्रवास की शुरूआत सर्वप्रथम मॉ जालपा मंदिर के दर्शन के साथ की। उनके साथ पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, जिला प्रभारी वीरेन्द्र राणा एवं जिला अध्यक्ष श्री दिलबर यादव मौजूद थे। श्री राव ने जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं होटल संस्कृति में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राजगढ़ विधानसभा के चारों मंडलों के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया।

संगठन हर कार्यकर्ता के कार्य का मूल्यांकन करता है
प्रदेश प्रभारी श्री राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं के जमीनी कार्य को देखकर संगठन उसका मूल्यांकन करता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जितना अधिक परिश्रम करेगा, उस कार्यकर्ताओं को उतना अधिक सीखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित सर्वोपरि मानकर कार्य करती है, हमारी सरकारें भी इसी दिशा में लगातार काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार और संगठन दोगुनी रफ्तार से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के कई अभियान और कार्यक्रम आयोजित होंगे, उन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाना है।

Share:

Next Post

पेपर लीक के बाद BPSC 67वीं परीक्षा हुई रद्द, साइबर सेल को सौंपी जांच

Sun May 8 , 2022
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। आयोग ने डीजीपी से अनुरोध कर पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला […]